{"_id":"68ffd2c447e1fba531092948","slug":"officials-forgot-to-repair-the-leak-and-rebuild-the-road-and-when-the-road-caved-in-people-planted-bushes-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-141696-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: लीकेज ठीक कर सड़क बनाना भूले अधिकारी, सड़क धंसने पर लोगों ने लगाई झाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: लीकेज ठीक कर सड़क बनाना भूले अधिकारी, सड़क धंसने पर लोगों ने लगाई झाड़ी
Tue, 28 Oct 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
शहर के बासिया भवन पर सड़क के बीच बने गड्ढे पर लाई गई झाड़ी।
भिवानी। हांसी रोड स्थित विजय नगर कॉलोनी में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने कुछ अर्से पहले पेयजल लाइन लीकेज की समस्या दूर करने के लिए नई बनी सड़क को तीन से चार जगहों से तोड़ डाला था। जेसीबी से गहरे गड्ढे खोदकर लीकेज तो ठीक कर दिया गया लेकिन तोड़ी गई सड़क को फिर से बनाना अधिकारी भूल गए।
अब बारिश के बाद सड़क की मिट्टी धंसने लगी है जिससे भारी वाहनों के फंसने या पलटने का खतरा बना हुआ है। हालात इतने खतरनाक हैं कि स्थानीय लोगों ने हादसों से बचाव के लिए धंसे हिस्से पर झाड़ी लगाकर वाहन चालकों को चेतावनी देने का उपाय किया है।
भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर बासिया भवन के समीप गली के आगे पेयजल लाइन लीकेज के चलते विभाग ने सड़क तोड़ी थी। बताया गया कि सड़क तोड़ने से पहले नेशनल हाईवे विभाग भिवानी से अनुमति नहीं ली गई। लीकेज ठीक करने के बाद गड्ढों को मिट्टी से पाट दिया गया जो बारिश के बाद धंस गए हैं। इस कारण सड़क का बड़ा हिस्सा खराब हो चुका है।
विज्ञापन
यह मार्ग भिवानी-हांसी मुख्य सड़क का हिस्सा है जिस पर रोजाना सैकड़ों भारी वाहन गुजरते हैं। गड्ढों में धंसी मिट्टी के कारण वाहनों के फंसने और पलटने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द सड़क दुरुस्त नहीं की गई तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। भिवानी-हांसी मार्ग का रखरखाव एनएच भिवानी के पास है।
विजय नगर कॉलोनी में पेयजल लाइन में लीकेज का समाधान कर दिया गया है। विजय नगर कॉलोनी की तरफ जाने वाली पेयजल लाइन लंबे समय से डेड पड़ी थी जिसकी वजह से घरों के अंदर दूषित पानी आपूर्ति में पहुंच रहा था। सड़क दुरुस्त कराने के संबंध में संबंधित विभाग को भी सूचित किया गया है। जल्द ही सड़क मार्ग को ठीक करवा दिया जाएगा। - सूरज प्रकाश जैन, एसडीओ शहरी पेयजल शाखा, भिवानी