फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Officers and employees should take problems seriously and solve them

Bhiwani News: अधिकारी और कर्मचारी समस्याओं को गंभीरता से लेकर समाधान करें

Mon, 13 Jan 2025 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 13 Jan 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Officers and employees should take problems seriously and solve them
लोहारू में निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों को निर्देश देते एसडीएम मनोज कुमार दलाल। 
लोहारू। एसडीएम मनोज दलाल ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी आमजन की समस्याओं को गंभीरता से लेकर समाधान करें। जमाबंदी की नकल लेने के लिए किसान को कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। एसडीएम ने सरल केंद्र व रजिस्ट्री कार्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

जमाबंदी नकल लेने के लिए लोगों की लाइन को लेकर व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान लोगों से बातचीत की। एसडीएम ने लोगों से बातचीत में कहा कि जमाबंदी नकल सीएससी सेंटर से भी निकलवा सकते हैं। समाधान शिविर के दौरान ही एसडीएम ने सरल केंद्र, रजिस्ट्री व इंतकाल कार्यालय, आधार कार्ड सहित विभिन्न ब्रांच का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यालयों की व्यवस्था बनानी चाहिए और सफाई का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान लिपिक व कंप्यूटर ऑपरेटर को हिदायत दी गई कि कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि सभी कर्मचारी कार्यालय में कार्य के लिए आने वाले लोगों से नम्रता व सरल तरीके से व्यवहार करें। एसडीएम ने सरल केंद्र में कार्यरत कर्मचारियों को सरल केंद्र में सभी उचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर एसडीएम कार्यालय के संज्ञान में लाकर उसका निपटान जल्द से जल्द किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि किसी कर्मचारी के विरुद्ध किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार अनुशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान तहसीलदार विनीत, कानूनगो अनिल कुमार मेचू, श्यामसुंदर सागवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed