फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Officers and employees involved in cheating will be expelled

Bhiwani News: नकल में संलिप्त अधिकारी और कर्मचारी को किया जाएगा निष्कासित

Tue, 11 Mar 2025 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 11 Mar 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
Officers and employees involved in cheating will be expelled
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में नकल में संलिप्त अधिकारी और कर्मचारी को निष्कासित किया जाएगा क्योंकि बोर्ड के पेपर आउट होने की वजह से नौ केंद्रों की परीक्षाएं रद्द हो चुकी हैं। बोर्ड परीक्षाओं में सख्ती के कारण नकल के 344 केस दर्ज हुए हैं। कार्य में कोताही पर 29 पर्यवेक्षकों को हटाया जा चुका है।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त एवं शिक्षा बोर्ड भिवानी के सचिव डॉ. मुनीष नागपाल ने बताया कि परीक्षाएं 29 मार्च तक चलेंगी। इन परीक्षाओं में 1,434 परीक्षा केंद्रों पर 5,17,448 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। केंद्रों पर 227 उड़नदस्ते गठित किए गए हैं। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर 588 पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक जिले में बोर्ड से एक नोडल अधिकारी भी लगाया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नकल अथवा अनुचित साधनों के प्रयोग के मामले में संलिप्त कार्मिकों को नौकरी से निष्कासित करने का आदेश दिया है। जिन परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ इकट्ठा होगी, उन केंद्रों को भी रद्द किया जाएगा। डॉ. मुनीष ने कहा कि उड़नदस्तों की ओर से हर जिले में जाकर परीक्षा केंद्रों पर लगातार जांच की जा रही है। डॉ. नागपाल ने बताया कि उन्होंने सोमवार को सिरसा जिले के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डिंग के परीक्षा केंद्र पर परीक्षा को रद्द किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed