{"_id":"66b935f882b639ec3e096fb4","slug":"obc-and-bc-society-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-121578-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की योजनाओं और कार्यों को जनता तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : सुमन सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की योजनाओं और कार्यों को जनता तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : सुमन सैनी
Mon, 12 Aug 2024 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 12 Aug 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
भिवानी में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करती मुख्यमंत्री नायब सिंह की धर्मपत्नी सुमन सैनी।
भिवानी। ओबीसी और बीसी समाज की ओर से रविवार को शहर में हनुमान गेट के पास रविवार को पुष्प वाटिका में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने कहा कि सरकार ने हर वर्ग के लिए योजनाएं लागू की हैं, जिसमें ओबीसी और बीसी समाज भी मुख्य रूप से शामिल हैं। समाज के लोगों को चाहिए वे सरकार से क्रियान्वित योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। इसके लिए विशेषकर महिलाओं को आगे आकर काम करना होगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव से योजनाएं लागू कर रही है। मुख्यमंत्री रात दो बजे तक आमजन की समस्याएं सुनकर उसी समय अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं और फिर सुबह उसी ऊर्जा के साथ काम में जुट रहे हैं।
स्थानीय विधायक घनश्याम सर्राफ की धर्मपत्नी प्रेमलता सर्राफ ने भी सुमन का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग का ख्याल रही है। जरूरतमंद लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस दौरान पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य रवि सैनी, परमानंद सैनी, माया सैनी, बबीता तंवर, कविता सैनी, सुमन वर्मा, इंद्र सैनी, प्रवक्ता सुरेश सैनी, एडवोकेट संदीप सैनी, नरेश सैनी, सुरेश सैन आदि मौजूद रहे।