{"_id":"64eba2ca08abd37d3404cb87","slug":"nuhs-dled-exam-to-be-held-on-august-28-postponed-bhiwani-news-c-21-hsr1033-207065-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नूंह की 28 अगस्त को होने वाली डीएलएड की परीक्षा स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नूंह की 28 अगस्त को होने वाली डीएलएड की परीक्षा स्थगित
Mon, 28 Aug 2023 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 28 Aug 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने नूंह की 28 अगस्त को संचालित होने वाली डीएलएड नियमित, री-अपीयर मर्सी चांस प्रथम वर्ष की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। शेष दिनों की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित शेड्यूल के हिसाब से संचालित होंगी।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव व बोर्ड सचिव ज्योति मित्तल ने बताया कि जिला नूंह में धारा-144 लागू है। 28 अगस्त को स्कूल बंद होने के कारण केवल जिला नूंह की 28 अगस्त को होने वाली डीएलएड परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। यह परीक्षा चार सितंबर को संचालित होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा तिथि में किसी भी प्रकार के बदलाव के बारे में संबंधित परीक्षार्थी/छात्र-अध्यापक व अभिभावक समय-समय पर बोर्ड अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर विजिट करें। संवाद