फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   NTES railway station will soon display screen

रेलवे स्टेशन पर जल्द होगी एनटीईएस डिसप्ले स्क्रीन

Mon, 18 Jan 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Mon, 18 Jan 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
NTES railway station will soon display screen
भिवानी। रेलवे स्टेशन पर जल्द ही एनटीईएस (नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम) डिसप्ले स्क्रीन लगेगी। इसे मुख्य कंट्रोल रूम से मॉनिटर किया जाएगा। ऐसे में प्रत्येक ट्रेन की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी कि कौन सी ट्रेन फिलहाल कहां है और उसकी क्या स्थिति है, लेट है या समय पर है। यह बात भिवानी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे सीनियर डीसीएम सीआर कोमावत ने कही। रेलवे स्टेशन पर प्याऊ के पास बिखरे पानी व गंदगी से वे खफा दिखे और इस बारे में अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब एक बजे रेलवे बीकानेर मंडल से सीनियर डीसीएम सीआर कोमावत भिवानी पहुंचे। स्टेशन अधीक्षक राधेश्याम मीणा और अन्य स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद उन्होंने एक-एक व्यवस्था का जायजा लिया। प्लेटफार्म प्याऊ के पास फैले पानी को देख वे खफा हुआ और सभी प्याऊ के पास उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने शौचालयों, पटरियों की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम ने बताया कि अब यात्रियों को ट्रेनों की स्थिति जानने के लिए बार बार इंक्वायरी पर जाने की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए जल्द ही यहां नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम की डिसप्ले स्क्रीन लगाई जाएगी। मुख्य कंट्रोल रूम से ऑपरेट होने के कारण ट्रेनों की हर समय की स्थिति बिल्कुल स्पष्ट होगी। भिवानी आने वाली ट्रेन रोहतक से किस समय चली है, रोहतक से किस समय आदि पूरी जानकारी होगी। ट्रेन लेट है तो कितना लेट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक-भिवानी रेलवे लाइन को डबल करने में बरती जा रही ढिलाई पर उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि में काम पूरा कर लिया जाएगा। हाल ही में लगी चार वेंडिंग मशीनों में से तीन पर कोई कर्मचारी नहीं होने पर उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि लोग स्मार्ट कार्ड खरीद स्वयं प्रयोग करे। इसमें उन्हें बोनस भी मिलेगा। बवानीखेड़ा में चल रहे निर्माण कार्य में निम्र क्वालिटी के मैटीरियल के बारे में उन्होंने कहा कि इसकी जांच चल रही है। दैनिक रेल यात्री संघ ने प्रधान महाबीर डालमिया के नेतृत्व में डीसीएम से मुलाकात की और समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर स्थानीय रेल अधिकारियों के अलावा कृष्ण महता, हरीश गोस्वामी, रमेश भोला, डा. प्रदीप, बनारसी दास, राज कुमार दिनोदिया आदि मौजूद रहे।
पटरियों के नीचे का बेस खराब, बदलने के लिए चाहिए 25 दिन
स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने सीनियर डीसीएम को प्लेटफार्म के नजदीक ही पटरियों के नीचे का बेस दिखाते हुए बताया कि इन्हें बदलना है, जिसमें कम से कम 25 दिन लगेंगे। इस कारण समस्या आएगी। जिस पर डीसीएम ने कहा कि 45 दिन में तो पूरी लाइन बदल दी जाती है। कोई आधुनिक तकनीक सोचो। इतने समय बाधा संभव नहीं होगी।

डीसीएम आए तो खुले शौचालय
अक्सर रेलवे स्टेशन पर बने शौचालय बंद रहते है मगर अधिकारी पहुंचे तो वे भी खुले मिले। जब इस बारे में डीसीएम को कहां तो उन्होंने निर्देश दिए कि शौचालय खुले रखे जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed