{"_id":"620aa287b8ae747cda14f67e","slug":"nsui-protest-in-cblu-regarding-demands-bhiwani-news-hsr6243191136","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर एनएसयूआई ने सीबीएलयू में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर एनएसयूआई ने सीबीएलयू में किया प्रदर्शन
अपनी मांगों को लेकर सीबीएलयू की कुलसचिव ऋतु सिंह को ज्ञापन सौंपते एनएसयूआई के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : Bhiwani
Link Copied
भिवानी। एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने सोमवार को चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय में प्रदर्शन करते हुए कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा। एनएसयूआई पदाधिकारियों ने विवि प्रशासन को मांगों का समाधान करने के लिए दो दिन का समय दिया है। मगर समाधान नहीं हुआ तो उन्होंने विश्वविद्यालय के गेट पर ताला जड़ने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
एनएसयूआई सीबीएलयू अध्यक्ष प्रवीण बूरा एवं छात्र नेता सचिन कौशिक ने कहा कि गत वर्ष भर्ती मामले में सीबीएलयू के परीक्षा नियंत्रक का नाम खुले तौर पर सामने आया था, जिससे सीबीएलयू की साख पर प्रश्नचिह्न लगा है। इसलिए परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं विश्वविद्यालय के नए कैंपस के पास बस क्यू सेंटर ना होने से विद्यार्थियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि परीक्षा को ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों विकल्पों के साथ आयोजित करवाने के साथ लंबित परीक्षा परिणाम भी जल्द घोषित किए जाए। इसके साथ ही वर्ष 2017-19 के बैच के विद्यार्थियों को मर्सी चांज दिया गया था, लेकिन उनसे अधिक फीस वसूली जा रही है, जिससे भी छात्र असमंजस की स्थिति है, फीस को कम किया जाए। छात्र नेताओं ने कहा कि सीबीएलयू के नए कैंपस में कैंटीन की व्यवस्था भी दी जाए, रोड से मैन कैंपस तक जाने के लिए विद्यार्थियों को कच्ची रोड से गुजरना पड़ता है, जिसे पक्का किया जाए। इसके साथ पूर्व सीएम चौ. बंसीलाल की फोटो के साथ सीबीएलयू के कैलेंडर को सभी विभागों में वितरित किए जाए। इस दौरान सीबएलयू में चौ. बंसीलाल की प्रतिमा लगाने की मांग की। छात्र नेताओं ने सीबीएलयू प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो दो दिन बाद सीबीएलयू को ताला जड़ने का काम करेंगे। इस अवसर पर गौरव बूरा, हरीश बूरा, स्वीटी, इशांत पंवार, कविता आर्य, रचना, पूजा चौहान, विक्कू ढांडा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।