फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   NSS camp on the martyrdom day of Guru Teg Bahadur

Bhiwani News: गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस पर एनएसएस शिविर

Sun, 24 Nov 2024 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 24 Nov 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
NSS camp on the martyrdom day of Guru Teg Bahadur
चौ बंसीलाल कॉलेज में एनएसएस शिविर में श्रमदान करते शिविरार्थी।
लोहारू। गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस पर रविवार को चौधरी बंसीलाल कॉलेज परिसर में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन किया गया। इसमें एनएसएस स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम प्रभारी डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस पर आयोजित एनएसएस शिविर में कॉलेज के दोनों यूनिट के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान कालेज परिसर में सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वच्छता में तरक्की निहित है। शरीर के नियमित सफाई के साथ साथ व्यक्ति को अपने घर व आसपास के माहौल को साफ सुथरा रखना चाहिए। उन्होंने स्वयं सेवकों को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने सभी युवाओं को शिक्षा के साथ साथ सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसएस द्वितीय यूनिट प्रभारी मंजू देवी ने बताया कि शिविर में 200 स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया और सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लिया। इस मौके पर नमन, कपिल, आशु, मीनू और प्रिया तथा पूर्व एनएसएस प्रभारी विजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed