{"_id":"635c07ca9692b30e890ab42d","slug":"nss-camp-inaugurated-at-cblu-bhiwani-news-hsr6457159143","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएलयू में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएलयू में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ कुलपति प्रोफेसर राजकुमार मित्तल एवं कुलसचिव ऋतु सिंह ने किया। सात दिवसीय एनएसएस कैंप का नेतृत्व डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सुरेश मलिक एवं प्रोग्राम अधिकारी डॉ. आशा पूनिया ने किया।
एनएसएस स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवकों का सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने स्वयं सेवकों को सतत संयमित उपभोग अभियान के तहत संसाधनों के सदुपयोग के प्रति अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।
कुलसचिव ऋतु सिंह ने कहा कि एनएसएस स्वयंसेवक समाज के सच्चे सेवक एवं प्रहरी हैं। उन्होंने एनएसएस स्वयं सेवकों के सेवा कार्यों की सराहना की। डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सुरेश मलिक ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने सात दिवसीय एनएसएस शिविर पर विस्तृत जानकारी दी। विश्वविद्यालय से सबंधित कॉलेजों के स्वयं सेवकों ने इस सात दिवसीय एनएसएस शिविर में सहभागिता की। देश के महापुरुषों के नाम पर स्वयंसेवकों के विभिन्न समूहों का गठन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय से सबंधित कॉलेजों के एनएसएस प्रोग्राम अधिकारी एवं एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे।