फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now three departments will verify the annual income of poor families

Bhiwani News: अब तीन विभागों होगा गरीब परिवारों की वार्षिक आय का सत्यापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Now three departments will verify the annual income of poor families
नागरिक संसाधन विभाग के हेल्प डेस्क पर पीपीपी की त्रुटियां ठीक करवाने पहुंच लाभार्थी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। परिवार पहचान पत्र का सत्यापन अब महज एक विभाग नहीं बल्कि तीनों विभागों से किया जाएगा। इसको लेकर नागरिक संसाधन विभाग ने विशेष योजना बनाई है। इस योजना के तहत जिन परिवारों ने अपनी मर्जी से पीपीपी में वार्षिक आय दर्शाई है उसकी गहनता से जांच की जाएगी।
विज्ञापन

इसमें बिजली निगम, श्रम विभाग और टैक्स विभाग में सत्यापन किया जाएगा। जहां से हरि झंडी मिलने के बाद ही पीपीपी को सत्यापित माना जाएगा। श्रम विभाग ने मजदूरों की आय 1.80 लाख रुपये से अधिक दर्शाई हुई है, जिसकी वजह से उनकी पीपीपी में आय अधिक आई हुई है। इस प्रक्रिया में नागरिक संसाधन विभाग की ओर से महज 21 दिन का समय लिया जाएगा। हालांकि इसमें कोई भी नागरिक अपने परिवार की वार्षिक आय अपनी मर्जी से अपलोड करवा सकता है लेकिन उसका सत्यापन की जिम्मेदारी नागरिक संसाधन विभाग की होती है।
विज्ञापन

जिन लाभार्थियों के बीपीएल सूची में नाम नहीं आए हैं वे अपना कार्ड कटा हुआ समझ सरल केंद्र और कॉमन सर्विस सेंटर के चक्कर काट रहे हैं। लघु सचिवालय परिसर में स्थित नागरिक संसाधन विभाग और सरल केंद्र में रोजाना 200 से 250 लाभार्थी अपने पीपीपी में वार्षिक आय कम करवाने, राशन कार्ड न बनने पर जानकारी लेने, जातीय वर्ग ठीक करवाने, वार्षिक आय का सत्यापन करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। 28 दिसंबर 2022 को लघु सचिवालय में नागरिक संसाधन विभाग बनाया था, जिसमें दो हेल्प डेस्क की व्यवस्था की है। जहां लाभार्थियों को निशुल्क रूप से पीपीपी संबंधित जानकारी दी जा रही है और त्रुटियों को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। पिछले 15 दिनों में अब तक 3847 ऐसे मामले आए हैं जिन्होंने राशन कार्ड से संबंधित शिकायत दर्ज करवाई थी। इनमें से 540 लाभार्थियों के राशन कार्ड व पीपीपी का सत्यापन कर उन्हें मंजूरी की है। जबकि बाकी का सत्यापन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर माह की 25 तारीख को आएगी राशन कार्ड की नई सूची
इन दिनों बीपीएल राशन कार्ड बनवाने और पीपीपी में अपनी वार्षिक आय कम करवाने में लोग जुटे हैं। वहीं पिछली बार जिनका नाम बीपीएल सूची में था और इस बार की सूची में उनका नाम नहीं आया है वे खुद का कार्ड कटा हुआ समझ रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। विभाग की ओर से अब तक माह की 25 तारीख को बीपीएल राशन कार्ड धारकों की सूची जारी की जाएगी। इस सूची में उन परिवारों को शामिल किया जाएगा जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है। दिसंबर तक बीपीएल के राशन कार्ड धारक 136445 थे, जबकि अब यह संख्या 160704 हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि नई सूची में करीब 20 हजार नए कार्ड धारक शामिल होने का अनुमान है।
सीएससी पर बार-बार बदली जा रही वार्षिक आय
आयुष्मान कार्ड और बीपीएल कार्ड की सूची में शामिल होने के लिए अनेक लोग प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में वे सरल केंद्र के साथ ही कॉमन सर्विस सेंटर पर भी पहुंच रहे हैं। सीएससी पर उनसे एक आईडी में फेर-बदल करने के नाम पर 50 से 100 रुपये लिए जा रहे हैं। एक आईडी में अधिक बार संशोधन करने की वजह से वह संदेश के घेरे में आ जाती है। मगर सीएससी संचालक खुद की कमाई बढ़ाने के चक्कर में लगातार ही पीपीपी आईडी में पांच से छह बार संशोधन कर रहे हैं। ऐसे में पीपीपी के लाभार्थी को उसका नुकसान भी हो सकता है।
परिवार पहचान पत्र में लंबे समय से वार्षिक आय का सत्यापन करवाने के लिए चक्कर काट रहा हूं मगर अब तक सत्यापन नहीं हुआ है। पहले कॉमन सर्विस सेंटर पर गया था और अब सरल केंद्र में भी दो बार आ चुका हूूं।
- ललित, तिगड़ाना।
लंबे समय से हमारे परिवार का बीपीएल राशन कार्ड है मगर इस बार की सूची में हमारा नाम नहीं आया। सरल केंद्र में आकर पता किया तो उन्होंने बताया कि परिवार की आय अधिक होने के कारण नाम नहीं आया। मैं मजदूरी करके परिवार का गुजारा चलाता हूं और ऐसे में मेरी वार्षिक आय लाखों रुपये करना गलत है।

- जोगेंद्र सिंह, कालुवास।
पीपीपी में कई लोगों ने पेशे में मजदूरी अपलोड की है, जिसमें श्रम विभाग ने उनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से अधिक कर दी है। ऐसे में अब बिजली निगम, श्रम विभाग और आयकर विभाग में अब परिवारों की वार्षिक आय का सत्यापन किया जाएगा। जिससे उनकी सही वार्षिक आय का पता चल सकेगा। पीपीपी को लेकर रोजाना 200 से अधिक लोग हेल्प डेस्क पर पहुंच रहे है।
- हिमांशु त्यागी, जिला नागरिक संसाधन प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed