फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now there will be more focus on practical than theory, Guruji will check the practical knowledge of children

Bhiwani News: अब थ्योरी से ज्यादा रहेगा प्रैक्टिकल पर ध्यान, गुरुजी जांचेंगे बच्चों का व्यावहारिक ज्ञान

Fri, 07 Apr 2023 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 07 Apr 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Now there will be more focus on practical than theory, Guruji will check the practical knowledge of children
सेठ किरोड़ीमल राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी में बनाई लैब। 
भिवानी। मॉडल संस्कृति स्कूलों में अब किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक (प्रैक्टिकल) ज्ञान पर फोकस किया जाएगा। विद्यार्थी में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने के लिए प्रयोगशालाओं में शोध करवाए जाएंगे। स्कूल की पूरी टाइमिंग में करीब 40 फीसदी समय उन्हें प्रयोगशालाओं के लिए दिया जाएगा, जिसमें वे किताबी ज्ञान को व्यावहारिक ज्ञान के रूप में प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन

सेठ किरोड़ीमल राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी में रोजाना ही विद्यार्थियों से लैब शोध करवाए जाएंगे, जिससे उन्हें काफी कुछ नया सीखने को मिलेगा। कक्षा 11वीं और 12वीं के विज्ञान विषय के विद्यार्थियों के कुल 10 पीरियड हैं, जिनमें से छह थ्योरी और चार प्रैक्टिकल वर्क के रहेंगे। फिलहाल 12वीं में 123 विद्यार्थियों का दाखिला है।
विज्ञापन

विज्ञान संकाय में नॉन मेडिकल और मेडिकल के विद्यार्थियों का टेस्ट के बाद ही दाखिला लिया जा रहा है। विद्यालय में विज्ञान के प्रति बच्चों में रुचि पैदा करने के लिए विद्यालय में बड़ी-बड़ी विज्ञान प्रयोगशाला है। नए सत्र में विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया जाएगा। इसके लिए विद्यालय समय सारणी में अलग से व्यवस्था कर दी गई है। स्मार्ट शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रौद्योगिकी के तरीकों का उपयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में बनाई 10 अत्याधुनिक लैब
सेठ किरोड़ीमल राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी में विभिन्न विषयों की कुल 10 लैब हैं। स्कूल में तीन भाषा प्रयोगशाला है, जिसमें हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृति की है। इसके अलावा आईसीटी कंप्यूटर लैब, म्यूजिक लैब, गणित विषय की लैब और एक खगोलीय लैब है। इसके अलावा फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी की लैब बनाई है। इन लैब में एक साथ 20 से 25 विद्यार्थी शोध कर सकते हैं।
अब तक 222 नए विद्यार्थियों ने लिया दाखिला
दाखिला के लिए विद्यार्थियों से वन टाइम एडमिशन फीस ली जाएगी, जोकि एक हजार रुपये है। पिछले शैक्षिक सत्र 2022-23 में छठीं से कक्षा 12वीं तक 1872 विद्यार्थियों का दाखिला था। अबकी बार शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए 222 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। स्कूल प्रशासन का कहना है कि करीब 1200 नए विद्यार्थियों का छठीं से लेकर 12वीं कक्षा तक दाखिला हो जाएगा। कार्यदिवस पर सुबह आठ से दोपहर ढाई बजे तक स्कूल परिसर में ही तीन जगह लगाए हेल्प डेस्क पर दाखिला प्रक्रिया जारी रहेगी।
कक्षा अनुसार फीस की जानकारी
कक्षा प्रति माह फीस
छठीं से आठवीं 300 रुपये
नौवीं से 10वीं 400 रुपये
11वीं व 12वीं 500 रुपये
ये दस्तावेज लेकर आने जरूरी
- विद्यार्थी का आधार कार्ड।
- माता-पिता का आधार कार्ड।
- बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र।
- जाति प्रमाण पत्र।
- बीपीएल सूची।
- दो पास पोर्ट साइज फोटो।
- परिवार पहचान पत्र।
- बैंक पासबुक की फोटोकॉपी।
- पिछली कक्षा का पास सर्टिफिकेट
- पिछले स्कूल की एसएलसी।
- चरित्र प्रमाण पत्र।
सरकार की तरफ से प्रत्येक विद्यार्थी को टैब दिए गए हैं। समय-समय पर विद्यार्थियों को ऑनलाइन टेस्ट लेकर तैयारी कराई जाती है। आज के विज्ञान और प्रौद्योगिकी के समय विद्यालय के प्रत्येक कक्षा में प्रत्येक कक्षा को स्मार्ट होम बनाया गया है। जहां अध्यापक स्मार्ट बोर्ड की मदद से किताबी ज्ञान को आसान बनाने का कार्य कर रहा है और विज्ञान सहित सभी विषयों में विद्यार्थियों के ज्ञान में सुधार करते हैं।

- अनिल कुमार अरोड़ा, प्रवक्ता, राजकीय मॉडल संस्कृति वमावि।
नए शैक्षिक सत्र में विद्यार्थियों को थ्योरी के साथ ही प्रैक्टिकल वर्क पर जोर दिया जाएगा। जिसके लिए स्कूल में अत्याधुनिक लैब तैयार करवाई है। अनुभवी स्टाफ के मार्गदर्शन में विद्यार्थी विज्ञान, गणित सहित अन्य भाषीय क्षेत्रों में अपना विकास कर सके। इसके लिए हम सदैव प्रयासरत है।
- सविता घनघस, प्रधानाचार्य, सेठ किरोड़ीमल राजकीय मॉडल संस्कृति वमावि भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article