फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now there will be a permanent solution to the sinking 27 feet deep main sewer line from Dinod Gate to Devsar Chungi.

Bhiwani News: अब दिनोद गेट से देवसर चुंगी तक की धंस रही 27 फीट गहरी मुख्य सीवर लाइन का होगा स्थायी समाधान

Fri, 20 Sep 2024 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 20 Sep 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Now there will be a permanent solution to the sinking 27 feet deep main sewer line from Dinod Gate to Devsar Chungi.
 दिनोद गेट के समीप सर्कुलर रोड पर लगाया गया बोरवेल।
भिवानी। दिनोद गेट से देवसर चुंगी तक लगातार धंस रही मुख्य डिस्पोजल तक जाने वाली 27 फीट गहरी मुख्य सीवर लाइन का अब स्थायी समाधान होगा। इस लाइन की जांच से पहले जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने यहां पर भूमिगत जलस्तर को नीचे गिराने के लिए बोरवेल लगाए हैं। भूमिगत जलस्तर नीचे जाने के बाद ही यहां सीवर लाइन जांच के लिए खुदाई का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

दरअसल, पिछले सात सालों से लगातार सरकुलर रोड धंस रहा है। इसकी वजह से पीडब्ल्यूडी और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के बीच भी ठनी है। सरकुलर रोड पर धंस रही सड़क पर करीब पांच से छह बार भारी मलबा डालकर इंटरलॉकिंग टाइल्स को समतल कराया जा चुका है लेकिन चंद दिनों बाद ही फिर से सड़क धंस कर यहां गहरा गड्ढा बन जाता है। हालांकि पहले जांच में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मुख्य सीवर लाइन की लीकेज से साफ इन्कार कर चुका है, मगर सड़क क्यों धंस रही है इसका किसी अधिकारी के पास कोई जवाब नहीं है। इसी को लेकर अब यहां फिर से सीवर लाइन की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

शहर के सरकुलर रोड दिनोद गेट से देवसर चुंगी तक मुख्य डिस्पोजल तक 27 फीट गहरी मुख्य सीवर लाइन गुजर रही है। इस मुख्य सीवर लाइन से पुराने शहर के सीवर के गंदे पानी और बरसाती पानी की निकासी भी हो रही है। डिस्पोजल की मुख्य सीवर लाइन के ठीक ऊपर सरकुलर रोड की सड़क धंस रही है। हालांकि दिनोद गेट चौक पर भी मुख्य सीवर लाइन में रुकावट पाई गई थी। इसे पिछले साल ही गहरी सीवर लाइन का काम कराकर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने चार माह में ठीक कर दिया था। लेकिन दिनोद गेट पेट्रोल पंप के सामने की जगह लगातार धंस रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के साथ ही डिवाइडर भी अब धंसने लगा। इसको लेकर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने फिर से यहां गहरी सीवर लाइन की जांच कराने का निर्णय लिया है। हालांकि बारिश के दौरान ये काम संभव नहीं था, ऐसे में विभाग ने अब यहां पर भूमिगत जलस्तर को नीचे गिराने के लिए बोरवेल लगा दिए हैं। करीब दस से 15 दिनों तक यहां बोरवेल से लगातार भूमिगत जलस्तर को नीचे गिराने का प्रयास रहेगा। इसके बाद ही गहरी सीवर लाइन जांच के लिए खुदाई का काम शुरू होगा।
गंदे पानी के साथ बरसाती पानी का अतिरिक्त दबाव भी झेल रही पुरानी सीवर लाइन
देवसर चुंगी डिस्पोजल तक जाने वाली 27 फीट गहरी सीवर लाइन करीब 40 साल से अधिक पुरानी है। इस सीवर लाइन की पहले सीआईपीपी (क्योर इन प्लेस पाइप लाइनिंग) का काम कराया गया था। इसके बाद इसे 50 साल और काम में लिए जाने के लायक बना दिया था। मगर कई जगह से सीवर लाइन धंसने लगी। हालुवास गेट पर भी मुख्य सीवर लाइन का एक मैनहोल धंस गया था। इसे बदलने के साथ इस हिस्से में नई लाइन भी डाली गई। दिनोद गेट पर भी अब सीवर लाइन ठीक हो गई है, मगर दिनोद गेट से 200 मीटर दूर पेट्रोल पंप के सामने गहरी सीवर लाइन के ऊपर बनी सड़क लगातार धंस रही है। इसकी वजह से अब इसकी जांच होगी।
पीडब्ल्यूडी विभाग भी सड़क रिपेयरिंग पर ही खर्च चुका लाखों
पीडब्ल्यूडी विभाग शहर के सरकुलर रोड पर सड़क धंसने के बाद उसकी रिपेयरिंग कराने में ही लाखों का बजट खर्च कर चुका है। सड़क धंसने के मामले में जनस्वास्थ्य और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी एक दूसरे के आमने-सामने भी हो चुके हैं। ऐसे में यह किसी को भी नहीं पता है कि आखिर सड़क क्यों धंस रही है। हालांकि बारिश के दौरान जहां सड़क धंस रही है यहां बरसाती जलभराव भी होता है। मुख्य सीवर लाइन के आसपास काफी निजी सीवर और पानी के कनेक्शन भी हैं। इनकी भी अब जांच होगी।

दिनोद गेट से देवसर चुंगी की तरफ जाने वाली 27 फीट गहरी पेट्रोल पंप के सामने की मुख्य सीवर लाइन की खोदाई कराकर इसकी जांच कराई जाएगी। फिलहाल यहां भूमिगत जलस्तर को नीचे गिराने के लिए बोरवेल लगवाए हैं। इसके बाद यहां सीवर लाइन जांच का काम शुरू कराया जाएगा। पहले भी मुख्य सीवर लाइन की जांच कराई जा चुकी है। लाइन पूरी तरह से चालू है। लेकिन सड़क क्यों धंस रही है, इसका पता लगा समाधान कराया जाएगा।
- सुनील कुमार रंगा, कार्यकारी अभियंता, शहरी सीवरेज शाखा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article