फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now the scope of urban and rural feeders will be limited, electricity facility will increase

Bhiwani News: अब शहरी और ग्रामीण फीडरों का सिमटेगा दायरा, बढ़ेगी बिजली सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Now the scope of urban and rural feeders will be limited, electricity facility will increase
भिवानी। अब शहरी और ग्रामीण फीडरों पर बिजली सुविधाएं बढ़ेंगी और उनका दायरा सिमट जाएगा। जी हां, नई योजना के तहत बड़े फीडरों के बिजली लोड को दो हिस्सों में बांटने के लिए अलग से नए फीडर भी अस्तित्व में आएंगे। इसके लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम जल्द ही फुट सर्वेक्षण जीपीएस के माध्यम से कराएगा। इसके बाद फीडरों को चिह्नित कर इन पर काम शुरू कराया जाएगा। भिवानी सर्कल के तहत चयनित फीडरों पर करीब 50 करोड़ से अधिक का बजट खर्च होगा। निगम के फीडरों पर व्यवस्थाएं पहले से और अधिक बेहतर बनाई जाएंगी। वहीं तारों के जाल से मुक्ति दिलाने के अलावा लाइनों का भी जीर्णोद्धार का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम भिवानी सर्कल में आने वाले भिवानी और चरखी दादरी जिले की 17 सब डिविजनों में करीब पौने तीन लाख से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं। बिजली निगम के पावर स्टेशन और सब स्टेशनों से शहरी और ग्रामीण फीडर जुड़े हैं। कई फीडरों की लंबाई काफी अधिक हैं और उनका दायरा भी बहुत बड़ा है। इन फीडरों की लाइनों को कम कर उन्हें दो हिस्सों में बांटा जाएगा। वहीं पुरानी लाइनों को भी बदला जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की योजना के तहत बिजली निगम इन फीडरों को चिह्नित कर इसका फुट सर्वेक्षण जीपीएस के माध्यम से कराएगा। इसके बाद ही इन फीडरों के जीर्णोद्धार की योजना का खाका निगम अधिकारियों द्वारा तैयार किया जाएगा। योजना में यह भी देखा जाएगा कि इन फीडरों पर वर्तमान में कितना बिजली खपत और लोड है और इसे अलग किए जाने के बाद इन पर कितना लोड होगा और किन हिस्सों की पुरानी लाइनें बदली जाएंगी और कितने हिस्से में नई लाइन का विस्तार होगा। दरअसल, अब भी काफी फीडर ऐसे हैं, जिन पर बिजली लोड अधिक है, जिसकी वजह से लाइनों में भी फाल्ट आ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---

फीडर इंचार्ज देंगे अपने फीडरों की रिपोर्ट
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने नए प्रोजेक्ट के लिए सभी फीडर इंचार्जों से भी अपने फीडरों की रिपोर्ट तलब की गई है। इसमें उन्हें कुछ बिंदुओं पर आधारित रिपोर्ट निगम अधिकारियों को देनी है। इसके बाद ही यह तय होगा कि किन फीडरों को इस प्रोजेक्ट में शामिल किया जा सकता है। एक तरह से निगम अधिकारी फीडरों का समुचित डाटा भी एकत्रित कर रहे हैं।

------
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के भिवानी सर्कल में नए प्रोजेक्ट के तहत फीडरों का मोडिफिकेशन होगा। इसमें अत्यधिक लोड वाले फीडरों को चिह्नित किया जा रहा है। इनका फुट सर्वेक्षण जीपीएस माध्यम से कराया जाएगा। इसके बाद फीडरों का चयन होगा। इनमें करीब 50 करोड़ की लागत से व्यापक स्तर पर जीर्णोद्धार के काम कराए जाएंगे और फीडरों की लंबाई का दायरा घटाकर उन पर बिजली सुविधाओं का विस्तार होगा।
-सुरेंद्र सिंह, महाप्रबंधक भिवानी सर्कल दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed