फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now the noose will be tightened against the skilled employees who are negligent in their duty in the hospital

Bhiwani News: अब अस्पताल में ड्यूटी में कोताही बरतने वाले कौशल कर्मचारियों पर कसेगा शिकंजा

Wed, 03 Apr 2024 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 03 Apr 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Now the noose will be tightened against the skilled employees who are negligent in their duty in the hospital
नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग का निरीक्षण करते कार्यवाहक पीएमओ।
भिवानी। पिछले काफी अर्से से जिला नागरिक अस्पताल अव्यवस्थाओं की मार झेल रहा है। इसी को लेकर कार्यवाहक प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. दशरथ राव ने मंगलवार को जिला नागरिक अस्पताल के विभिन्न हिस्सों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांचीं। निरीक्षण के दौरान अनेक खामियां नजर आई। इसके बाद पीएमओ ने कौशल रोजगार के तहत लगे अस्पताल कर्मचारियों की भी पहली बार बैठक ली। इसमें उन्हें अपने निर्धारित कार्य को ईमानदारी से करने और ड्यूटी के प्रति पाबंद रहने की सख्त हिदायतें दी।
विज्ञापन

कौशल रोजगार कर्मचारियों को यह भी अल्टीमेटम दिया कि उनकी 15 मिनट के नोटिस पर किसी वक्त भी बैठक बुलाई जा सकती है और उनके कार्य का किसी भी समय औचक निरीक्षण हो सकता है। ड्यूटी से नदारद रहने वालों की गैर हाजिरी लगाकर आगामी कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में निरीक्षण के दौरान कार्यवाहक पीएमओ को यह भी महसूस हुआ कि कर्मचारियों के कार्य की मॉनिटरिंग के लिए भी कोई नहीं है।
विज्ञापन

ऐसे में उन्होंने पूरे अस्पताल को चार से पांच जोन में बांटकर कर्मचारियों की अलग-अलग मॉनिटरिंग कमेटियां बनाकर अस्पताल में कार्य व्यवस्था सुधार की दिशा में कदम उठाए जाने की भी बात कही। उन्होंने कर्मचारियों से बात की और वार्डों के अलावा ऐसे हिस्सों का भी जायजा लिया जहां न तो अधिकारी निरीक्षण करते हैं न उनको यहां की गतिविधियों की जानकारी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब ड्रेस में दिखाई देंगे अस्पताल के कर्मचारी, तीन दिन का दिया अल्टीमेटम
जिला नागरिक अस्पताल में तैनात कौशल रोजगार के तहत लगे सभी कर्मचारियों को सख्त हिदायतें दी हैं कि वे अपने निर्धारित ड्रेस कोड में ही पहुंचे। ड्रेस नहीं सिलाई हो तो इसके लिए सिर्फ तीन दिन का अल्टीमेटम भी दिया है, इसके बाद निरीक्षण में अगर कोई कर्मचारी बिना ड्रेस मिलता है तो उस पर कार्रवाई होगी। कर्मचारियों के काम का भी रोजाना निरीक्षण होगा।


ओपीडी और वार्डों में व्यवस्था सुधार के लिए उठाएंगे जरूरी कदम
कार्यवाहक प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ दशरथ राव ने बताया कि उन्हें कार्यभार संभाले अभी दो दिन हुए हैं। यहां ओपीडी से लेकर वार्डों तक की व्यवस्था सुधार के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। कौशल के तहत लगे कर्मचारियों को भी ड्रेस में आने की हिदायतें दी हैं। सभी कर्मचारियों के कार्य की मॉनिटरिंग भी होगी और खामियां मिलने पर उनको सुधारा भी जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed