{"_id":"61df2551da0fcc5ba71e1214","slug":"now-the-mini-bypass-going-to-kont-and-dhana-ladanpur-will-be-connected-to-meham-road-bhiwani-news-hsr6218825131","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब महम रोड से जुड़ेगा कोंट और ढाणा लाडनपुर तक जाने वाला मिनी बाईपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब महम रोड से जुड़ेगा कोंट और ढाणा लाडनपुर तक जाने वाला मिनी बाईपास
विज्ञापन
08 फोटो बड़ चौक से मिनी बाइपास तक 33 फुट चौड़ी सड़क बनाने का शुरू किया गया कार्य। संवाद
- फोटो : Bhiwani
संजय वर्मा
भिवानी। कोंट और ढाणा लाडनपुर तक जाने वाला शहर का मिनी बाईपास अब महम रोड से जुड़ जाएगा। करीब ढाई किलोमीटर लंबी 33 फुट चौड़ी नई सड़क निर्माण का काम शुरू हो गया है, जिस पर करीब छह करोड़ का बजट खर्च होगा।
उम्मीद है अप्रैल तक इस मिनी बाईपास के बढ़े हुए दायरे में वाहन भी दौड़ने लगेंगे। जिसके बाद शहर के सरकुलर हाईवे पर भी भारी वाहनों का दबाव कम होग। नई सड़क बनने के बाद मिनी बाईपास का दायरा भी ढाई किलोमीटर से बढ़कर करीब पांच किलोमीटर तक हो जाएगा। जिस पर काम शुरू हो गया है।
बीएंडआर विभाग ने महम रोड के बड़ चौक से कीर्तिनगर की तरफ जाने वाले रास्ते को मिनी बाईपास से जोड़ने का काम शुरू किया है। यह सड़क फिलहाल सिंगल लाइन है। जिसे दस मीटर चौड़ा चौड़ा कर दिया जाएगा। करीब ढाई किलोमीटर लंबी सड़क कीर्तिनगर से औद्योगिक सेक्टर होते हुए सीधी रोहतक रोड के मिनी बाईपास चौक पर मिल जाएगी।
विज्ञापन
रोहतक रोड के मिनी बाईपास चौक से कोंट रोड और ढाणा लाडनपुर तक मिनी बाईपास पहले से ही बना हुआ है। मिनी बाईपास का दायरा ढाई किलोमीटर की नई चौड़ी सड़क से जुड़ने के बाद पांच किलोमीटर तक बढ़ जाएगा। जिसके बाद महम रोड, रोहतक रोड, दादरी गेट, बावड़ीगेट, हालुवास गेट और लोहारू व दादरी रोड से भी वाहनों को शहर के चौक चौराहों के जाम में फंसने की जरूरत नहीं होगी और वे बिना शहर में प्रवेश किए ही इस मिनी बाईपास के जरिये कम समय में पहुंच जाएंगे। फिलहाल शहर के चौक चौराहों पर भारी वाहनों के प्रवेश की वजह से जाम की स्थिति बन रही है, क्योंकि रोहतक रोड से महम रोड पर जाने के लिए अग्रसेन चौक से होकर ही जाना पड़ता है। मिनी बाईपास जुड़ने के बाद नई चौड़ी सड़क से सफर और भी आसान हो जाएगा।
ये मिलेगी राहत
मिनी बाईपास का दायरा बढ़ने के बाद पूरे शहर के लोगों को फायदा मिलेगा, क्योंकि इस सड़क की चौड़ाई 33 फुट होगी, जिसकी वजह से यहां बिना रुकावट के छोटे और बड़े वाहन दौड़ सकेंगे। शहर के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में पहुंचना भी आसान हो जाएगा। क्योंकि शहर के अंदर भीड़ भरे इलाकों में पहले से ही जाम की स्थिति बनती है, जिसकी वजह से मात्र दस मिनट का सफर भी 40 मिनट का हो रहा है। मिनी बाईपास पर वाहनों के जाम की कोई नौबत नहीं आएगी, क्योंकि ये सड़क काफी चौड़ी होगी और आसानी से वाहनों का आवागमन भी निरंतर जारी रहेगा।
चार दशक पुराने भिवानी डिस्ट्रीब्यूटरी चैनल का अस्तित्व मिटा
महम रोड पुराने जलघर के वाटर टैंकों को भरने के लिए करीब चार दशक पहले भिवानी डिस्ट्रीब्यूटरी नहर से सिंचाई विभाग ने करीब तीन किलोमीटर लंबा चैनल बनाया था। जिसके जरिये पानी जलघर के टैंकों तक पहुंचता था। सिंचाई भवन के ठीक सामने नहर के उस पार कुछ कार्यालय भी बने थे, जिन्हें सड़क निर्माण के दौरान तोड़ दिया और नहरी चैनल भी मिट्टी डालकर पाट दिया। जलघर के टैंकों तक अब करीब पांच किलोमीटर लंबी भूमिगत पाइप लाइन से नहरी पानी पहुंच रहा है। इस चैनल को कई साल पहले इस्तेमाल में लाना बंद कर दिया था।
550 हरे पेड़ों पर भी चली आरी
मिनी बाईपास का दायरा बढ़ाने के लिए करीब 550 हरे पेड़ों पर भी सड़क को चौड़ा करने के लिए काट दिया गया। सड़क को चौड़ा करने के लिए इन्हें वन विभाग से एनओसी मिलने के बाद हटा दिया गया। जिसके बाद सड़क को चौड़ा करने के लिए भी खुदाई शुरू कर दी गई। (संवाद)
बड़ चौक से कीर्तिनगर औद्योगिक सेक्टर होते हुए रोहतक रोड के मिनी बाईपास तक 33 फुट चौड़ी नई सड़क बनाने का काम शुरू किया है। इस पर करीब छह करोड़ का बजट खर्च होगा। ये सड़क अप्रैल तक बनकर तैयार हो जाएगी, जिसके बाद इसको इस्तेमाल में लाया जा सकेगा। जाम से भी निजात मिलेगी।
- कृष्ण कुमार, कार्यकारी अभियंता, बीएंडआर विभाग।