फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now the Haryana School Education Board will have a new website

Bhiwani News: अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की होगी नई वेबसाइट

Mon, 28 Aug 2023 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 28 Aug 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Now the Haryana School Education Board will have a new website
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की जल्द ही नई वेबसाइट होगी। इसकी प्रक्रिया अभी चल रही है। नई वेबसाइट के हिसाब से अब प्रदेश भर के 22 जिलों या फिर अन्य प्रांतों से बोर्ड मुख्यालय पर संबंधित कार्यों के लिए आने वाले खुद अपने मोबाइल फोन से ही ऑनलाइन गेट पास हासिल कर सकेंगे, जिसके लिए उन्हें किस कार्य से किस बोर्ड की किस ब्रांच में जाना है इसका विवरण देना होगा। इसके बाद कौन संबंधित अधिकारी समस्या का समाधान करेगा अब यह भी तय होगा।
विज्ञापन

दरअसल, शिक्षा बोर्ड मुख्यालय में गेट पास की व्यवस्था मैनुअल तरीके से चल रही है, जिसमें बोर्ड मुख्यालय आने के बाद ही संबंधित विभाग में जाने का गेट पास मुख्यालय के मुख्य द्वार पर ही दिया जा रहा है। हालांकि नई वेबसाइट में न केवल गेट पास के लिए यहां आने की जरूरत होगी, बल्कि लोग अपनी सुविधा के अनुसार भी ऑनलाइन गेट पास के जरिये संबंधित अधिकारी या ब्रांच में मिलने का समय ले सकेंगे, जिससे उनका समय बचेगा और कौन अधिकारी काम करेगा यह भी तय होगा।
विज्ञापन




वर्जन:::
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अपनी नई वेबसाइट जारी करने जा रहा है। अभी इसकी प्रक्रिया चल रही है, जिसमें ऑनलाइन गेट पास भी इसका एक हिस्सा होगा। कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपने मोबाइल फोन से ही ऑनलाइन गेट पास ले सकेगा। उसे किस दिन बोर्ड मुख्यालय आना है, कौन अधिकारी से मिलना है, यह सब तय होगा और क्या समाधान हुआ, क्या समाधान नहीं हुआ, इसका भी विवरण अब दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डॉ. वीपी यादव, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed