{"_id":"63e3e535230ac5e2e908fd53","slug":"now-the-entry-of-e-rickshaws-in-the-crowded-markets-of-the-city-is-closed-there-will-be-fine-for-disobeying-the-orders-bhiwani-news-c-21-1-51186-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी: अब शहर के भीड़ भरे बाजारों में ई-रिक्शा की प्रवेश बंद, आदेशों की अवहेलना पर होगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: अब शहर के भीड़ भरे बाजारों में ई-रिक्शा की प्रवेश बंद, आदेशों की अवहेलना पर होगा जुर्माना
Wed, 08 Feb 2023 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 08 Feb 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
शहर के भीड़ भरे बाजार में नोपार्किंग जोन में खड़ी स्कूटी को जब्त करते पुलिस कर्मचारी।
भिवानी। अब शहर के भीड़ भरे बाजारों में प्रवेश पर ई-रिक्शा पर भी पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। आदेशों की अवहेलना करने पर ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस जुर्माना भी लगाएगा। इतना ही नहीं बुधवार को दूसरे दिन भी शहर थाना पुलिस और नगर परिषद का संयुक्त रूप से अतिक्रमण अभियान जारी रहा। इस दौरान फुटपाथ पर रखा सामान भी नगर परिषद कर्मचारियों ने जब्त किया। बाजारों में दुकानदारों से भी कर्मचारियों की नोकझोंक हुई।
शहर थाना पुलिस ने शहर के घंटाघर से सराय चौपटा, बिचला बाजार, बर्तन बाजार, जैन चौक और दादरी गेट की तरफ जाने वाले भीड़ भरे बाजारों में ई रिक्शा पर प्रवेश की पाबंदी लगा दी है। बाजारों में ई रिक्शा की आवाजाही नहीं रहेगी। क्योंकि ई रिक्शा की वजह से भी बाजारों में जाम की स्थिति बन रही है जबकि पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ दुकानदारों ने घेर रखी है। इसी को लेकर नगर परिषद और शहर थाना पुलिस ने बुधवार को नया बाजार, हांसी गेट क्षेत्र, मुख्य बाजार, बर्तन बाजार में अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान इन बाजारों से नगर परिषद कर्मचारियों ने फुटपाथ पर रखा दुकानदारों का सामान जब्त किया वहीं पुलिस ने सडक़ पर खड़े वाहनों के चालान भी काटे।
शहर की सड़कों पर दौड़ रही हैं सात हजार से अधिक ई-रिक्शा
शहर की सड़कों पर करीब सात हजार से अधिक ई रिक्शा दौड़ लगा रही हैं। हालांकि अधिकतर ई रिक्शा पर तो नंबर प्लेट तक नहीं है। जबकि ई रिक्शा के चालान को लेकर भी असमंजस बना है। हालांकि पुलिस प्रशासन ई रिक्शा का नो पार्किंग का चालान ही कर रहा है। जिस पर भी पांच सौ रुपये जुर्माने का प्रावधान है। ई रिक्शा चलाने वाले अधिकतर लोगों के पास तो चालक लाइसेंस तक नहीं है।
विज्ञापन
शहर के बाजारों में दूसरे दिन भी नगर परिषद के साथ अतिक्रमण हटवाया गया है। शहर के भीड़ भरे बाजारों में ई रिक्शा के प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई है। अगर इसके बावजूद भी कोई ई रिक्शा प्रवेश करती है तो उस पर आदेशों की अवहेलना और नो पार्किंग में घुसने पर जुर्माना किया जाएगा।
-बलदेव सिंह, एसएचओ शहर थाना पुलिस भिवानी।