फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now the defaulting electricity consumers of urban and rural areas will get the benefit of surcharge waiver.

Bhiwani News: अब शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के बकायेदार बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा अधिभार माफी का लाभ

Mon, 29 Jul 2024 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 29 Jul 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Now the defaulting electricity consumers of urban and rural areas will get the benefit of surcharge waiver.
भिवानी। अब शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में निगम के बकायादार बिजली उपभोक्ताओं को अधिभार (सरचार्ज) माफी का लाभ मिलेगा। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने केवल घरेलू श्रेणी के शहरी एवं ग्रामीण दायरे के कनेक्टिड और डिस्कनेक्टिड उपभोक्ताओं को इसमें शामिल किया है। दिसंबर 2023 से जिन बिजली उपभोक्ताओं ने अपने बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है, वे इस योजना का लाभ ले सकते हैं। बकायेदार बिजली उपभोक्ताओं को एकमुश्त बकाया राशि जमा कराने पर पांच फीसदी अतिरिक्त छूट का भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम भिवानी सर्कल में भिवानी और चरखी दादरी जिले में करीब साढ़े पांच लाख बिजली उपभोक्ता हैं। जिसमें से करीब 20 फीसदी उपभोक्ता निगम के बकायेदारों में शामिल है यानी उन्हें बिजली निगम ने डिफाल्टर घोषित किया हुआ है। निगम की डिफाल्टर की श्रेणी में भी दो तरह के उपभोक्ता हैं, जिसमें कनेक्टिड यानी जिनका बिजली कनेक्शन अब भी चल रहा है। दूसरा डिस्कनेक्टिड यानी बकाया बिल की एवज में उनका बिजली मीटर ही उखड़ चुका है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने केवल घरेलू श्रेणी के डिफाल्टर उपभोक्ताओं के लिए सरचार्ज माफी योजना शुरू की है। जिसमें 31 अगस्त 2024 तक बकायादार बिजली उपभोक्ता इस योजना में शामिल हो सकते हैं। संवाद
विज्ञापन

मूल राशि की तीन से छह किस्तें भरनी अनिवार्य, बीच में नहीं भरे पैसे तो होंगे योजना से बाहर
सरचार्ज माफी योजना में शामिल होने वाले बिजली उपभोक्ता को बिल की बकाया राशि के हिसाब से मूल राशि को तीन या छह किस्तों में बांटा जाएगा। इस राशि की द्विमासिक भुगतान करना होगा। अगर बीच में उपभोक्ता एक किस्त जमा कराना भूल गया तो उसे योजना से बाहर समझा जाएगा। जबकि नियमित रूप से किस्त भरने वाले उपभोक्ता के बिल पर लगी पूरी ब्याज राशि माफ कर दी जाएगी। इस योजना में ब्याज की राशि पूरी तरह माफ कर बिल की मूल राशि का ही उपभोक्ता को किस्तों में भुगतान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम की छह अरब से अधिक की बकाया राशि
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की करीब छह अरब से अधिक की राशि पर उपभोक्ताओं ने कुंडली जमा रखी है। इसमें कॉमर्शियल और घरेलू उपभोक्ता शामिल हैं। निगम के अरबों दबाने में सरकारी विभाग भी पीछे नहीं हैं। हालांकि निगम ने दस हजार से अधिक बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन बकाया होने की वजह से काट दिए हैं। जबकि अब भी जिन उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन चालू हैं, वे भी निगम के करोड़ों के बकायेदार हैं।


दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली सरचार्ज माफी योजना शुरू की है। जिसमें निगम के दिसंबर 2023 से बकायेदार बिजली उपभोक्ता 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। जिसके बाद उन्हें तीन से छह किस्तों में बकाया बिजली बिल की मूल राशि का भुगतान करना होगा। जिस पर लगा पूरा ब्याज माफ होगा। एकमुश्त पैसे जमा कराने पर पांच फीसदी छूट का लाभ भी मिलेगा। जिन उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन कट चुके हैं या फिर चालू हैं वे दोनों ही श्रेणी के उपभोक्ता इस अवधि के दायरे में आने पर सरचार्ज बिल माफी योजना के लाभार्थी बन सकते हैं।
-अंकित कुमार, एसडीओ शहरी सब डिविजन, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed