{"_id":"61d72a118a91cc41ed5b772c","slug":"now-the-cleaning-of-half-the-city-will-be-done-from-7-pm-to-12-pm-bhiwani-news-hsr6214124122","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शाम सात बजे से रात 12 बजे तक होगी आधे शहर की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शाम सात बजे से रात 12 बजे तक होगी आधे शहर की सफाई
विज्ञापन
फोटो 19 रात्रि सफाई अभियान के दौरान सफाई करते नगर परिषद कर्मचारी। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। अब शहर को स्वच्छ बनाने के लिए आधे शहर की सफाई का काम रात को होगा। इसकी शुरुआत वीरवार रात से हो गई है। इसे लिए नगर परिषद ने ट्रायल बेस पर पांच लाख रुपये प्रतिमाह खर्च कर सफाई का ठेका दिया है। इससे नप सफाई ठेकेदार के सफाई कर्मचारी रोजाना शाम सात बजे से रात 12 बजे तक शहर की सफाई करेंगे।
सुबह शहर के बाजार और मुख्य सड़कें चकाचक नजर आएंगी। नगर परिषद पूरे शहर की सफाई पर हर माह करीब 19 लाख रुपये का बजट खर्च कर रहा है। नगर परिषद ने पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर आधे शहर की सफाई रात के समय में कराए जाने का ठेका दिया है। इस कार्य पर नप हर माह पांच लाख रुपये का बजट खर्च करेगी। नप सफाई ठेकेदार के कर्मचारी चिह्नित हिस्सों में शाम सात बजे से ही सफाई शुरू कर देंगे और रात 12 बजे तक सफाई का काम चलेगा।
दिन के समय अक्सर बाजारों में भीड़भाड़ होने और पार्किंग जगहों पर वाहन खड़े होने के कारण सफाई का काम नहीं हो पा रहा था। इसी को लेकर काफी समय से नगर परिषद अधिकारी रात के समय शहर में सफाई के कार्य पर मंथन करने में जुटे थे, जिसे नप ने ठेका देकर सिरे चढ़ा दिया। नगर परिषद ने पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर सफाई का ठेका तीन माह के लिए दिया है, अगर यह योजना सफल होती है तो फिर इसे पूरे शहर में लागू किया जाएगा और सफाई के ठेके का दायरा भी बढ़ जाएगा। नगर परिषद में पहले से ही सफाई कर्मचारियों की काफी कमी बनी हुई हैं। नप में करीब सवा दो सौ सफाई कर्मचारी हैं, जिसकी वजह से अधिकतर शहर सफाई से अछूता ही रह जाता है।
विज्ञापन
इन हिस्सों में रात के समय होगी सफाई
शहर के रेलवे स्टेशन से लेकर घंटाघर, सराय चौपटा, किरोड़ीमल मंदिर, बिचला बाजार, जैन चौक, दादरी गेट क्षेत्र तक का बाजार शामिल है। इसी तरह नया बाजार से महम गेट फैंसी चौक तक का क्षेत्र शामिल है। रोहतक गेट चौक से महम गेट होते हुए हांसी गेट और घंटाघर तक का सरकुलर रोड में रात को सफाई होगी। इन हिस्सों में ठेकेदार के करीब 20 सफाई कर्मचारी रात के समय काम करेंगे।
नप के कर्मचारी संभालेंगे पुराने शहर में सफाई का मोर्चा
नगर परिषद के कर्मचारी पुराने शहर व वार्डों में साफ सफाई का मोर्चा संभालेंगे। इन कर्मचारियों से उन हिस्सों में काम लिया जाएगा, जहां पहले सफाई कर्मचारी नहीं पहुंचते थे। जिन हिस्सों में ठेकेदार को सफाई का काम सौंपा है, वहां केवल ठेकेदार के कर्मचारी ही काम करेंगे।
सार्वजनिक शौचालयों की भी दूर होगी बदहाली
सफाई के कार्य को ठेके पर दिए जाने के बाद उन हिस्सों के सार्वजनिक शौचालयों की बदहाली भी दूर होगी। इनकी सफाई का जिम्मा भी ठेकेदार के कर्मचारियों के कंधों पर होगा। सफाई के कार्य की रोजाना नप अधिकारी समीक्षा करेंगे।
अभी प्रयोग के तौर पर होगी सफाई
शहर में रात के समय सफाई के कार्य का ठेका पांच लाख रुपये में दिया है। वीरवार रात से ही सफाई का काम शुरू किया गया है। यह योजना अगर सफल रहती है तो फिर इसे पूरे शहर में लागू किया जाएगा। फिलहाल तीन माह के लिए यह पायलेट प्रोजेक्ट है, जिस पर अभी रात के समय सफाई का केवल प्रयोग किया जा रहा है।
- रणसिंह यादव, चेयरमैन, नगर परिषद भिवानी।