फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now the city council will renovate Seth Kirori Mal Park with a budget of Rs 2.5 crore, boundary wall will be built and the stage will be ready.

Bhiwani News: अब नगर परिषद ढाई करोड़ के बजट से कराएगी सेठ किरोड़ीमल पार्क का जीर्णोद्धार, बनेगी चहारदीवारी और तैयार होगा मंच

Thu, 14 Dec 2023 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 14 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Now the city council will renovate Seth Kirori Mal Park with a budget of Rs 2.5 crore, boundary wall will be built and the stage will be ready.
भिवानी। अब नगर परिषद करीब ढाई करोड़ के बजट से शहर के ऐतिहासिक पार्क सेठ किरोड़ीमल पार्क का जीर्णोद्धार कराएगी। इसका काम फिर से शुरू किया गया है। पहले यहां नगर परिषद वेंडिंग जोन बनाने की योजना पर काम कर रही थी। जिस पर करीब पौने तीन करोड़ का बजट भी खर्च होना था, मगर पार्क के स्वरूप को नहीं बदले जाने के न्यायालय के आदेश के बाद अब नगर परिषद ने री एस्टीमेट तैयार कराकर फिर से यहां काम शुरू कराया है।
विज्ञापन

नगर परिषद अब यहां पार्क की चहारदीवारी के साथ-साथ भ्रमण के लिए पगडंडी का निर्माण कराएगी और पार्क में हरियाली का दायरा बढ़ाया जाएगा। पार्क में 75 साल से अधिक पुराने ऐतिहासिक मंच को भी नए सिरे से तैयार कराया जाएगा। दरअसल, भिवानी के अस्तित्व से जुड़ा शहर का ऐतिहासिक सेठ किरोड़ीमल पार्क देश के इतिहास के पन्नों में कई गौरवशाली कहानियों में दर्ज हैं। इस पार्क में देश की आजादी और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े दिक्कत नेता भी यहां आकर भाषण दे चुके हैं। इनमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित नेहरूलाल, लाल बहादुर शास्त्री, मोलाना बंधु के नाम प्रमुख हैं। ये पार्क दशकों से इसी मूल स्वरूप में पड़ा है।
विज्ञापन

नगर परिषद की संपत्ति में आने वाले इस पार्क में नगर परिषद अपनी आमदनी बढ़ाने के मकसद से पौने तीन करोड़ में वेंडिंग जोन बनाने जा रही थी। इसमें यहां फूड स्टॉलें लगाने, वाहन पार्किंग की व्यवस्था कराए जाने और पार्क के सुंदरीकरण का काम शामिल था। मगर इसके स्वरूप को बदले जाने को न्यायालय में चुनौती दी गई। इसके बाद कोर्ट ने इसे इसी स्वरूप में रखे जाने के आदेश दिए और पार्क का उचित रखरखाव के बारे में हिदायतें दीं। इसके बाद नगर परिषद ने अब यहां पार्क के उचित रखरखाव और इसके जीर्णोद्धार कार्य का फिर से एस्टीमेट तैयार कराकर काम शुरू कराया है। अब करीब ढाई करोड़ का बजट पार्क के जीर्णोद्धार पर खर्च किया जाएगा। इसमें पार्क के अंदर व्यापक स्तर पर काम होगा और इसकी हालत सुधरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेठ किरोड़ीमल पार्क में चहारदीवारी के साथ साथ पुराने मंच को भी विकसित कराया जाएगा। इसके अलावा पार्क में भ्रमण के लिए पगडंडी और हरियाली की व्यवस्था कराई जाएगी। पार्क का स्वरूप बदले बिना ही यहां इसके जीर्णोद्धार के लिए व्यापक स्तर पर कार्य कराया जाएगा। इसकी शुरुआत की गई है। अगले साल फरवरी तक ये काम पूरा हो जाएगा और नए साल में लोगों को सेठ किरोड़ीमल पार्क का नया स्वरूप देखने को मिलेगा।
-भवानी प्रताप सिंह चेयरपर्सन प्रतिनिधि नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article