फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now the city council has bought a new machine for fogging, fogging will be done in every ward

Bhiwani News: अब नगर परिषद ने खरीदी फॉगिंग की नई मशीन, प्रत्येक वार्ड में होगी फॉगिंग

Mon, 14 Aug 2023 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 14 Aug 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Now the city council has bought a new machine for fogging, fogging will be done in every ward
भिवानी। अब नगर परिषद ने फॉगिंग के लिए नई मशीनें खरीदी हैं। इसके बाद शहर के प्रत्येक वार्ड में फॉगिंग का काम शुरू किया गया है। हालांकि नगर परिषद के पास चार से पांच फॉगिंग मशीन पहले सही थी, इसके अलावा भी दो से तीन नई मशीन खरीदी गई हैं। जिले में डेंगू आशंकित पांच मरीज सामने आ चुके हैं, जिसके बाद शहरी दायरे के सभी 31 वार्डाें में नगर परिषद ने फॉगिंग का काम शुरू कराया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नगर परिषद को फॉगिंग दवाई पहले ही मुहैया कराई जा चुकी है।
विज्ञापन


बारिश के बाद शहर और ग्रामीण इलाके में मच्छर के डंक का खतरा बढ़ा है। हालांकि भिवानी शहरी दायरे में पांच डेंगू आशंकित मरीज सामने आ चुके हैं, जबकि मलेरिया का सिर्फ एक केस ही सामने आया है। डेंगू की शुरुआत होने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी एंटी लारवा एक्टिविटी बढ़ा दी। वहीं, ग्राम पंचायतों व नगर परिषद अधिकारियों को भी अपने -अपने इलाकों में फॉगिंग कराए जाने की हिदायतें दी हैं। भिवानी नगर परिषद ने भी दो टीपर ऑटो शहर के अंदर फॉगिंग के लिए लगा दिए हैं। ये ऑटो शहर के मुख्य गलियों और बाजारों के अलावा वार्डाें में पहुंचकर फॉगिंग कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी घरों के अंदर मच्छर का लारवा नहीं पनपे इसके लिए पानी का ठहराव नहीं होने देने के प्रति भी लोगों को आगाह कर रहे हैं।
विज्ञापन


शहर के सभी 31 वार्डाें में फॉगिंग कराई जा रही है। नगर परिषद के पास नई फॉगिंग मशीनें भी आई हैं। जिन वार्डों से पार्षदों का फॉगिंग के लिए अनुरोध आ रहा है। वहां पर फॉगिंग करा रहे हैं। लोगों से भी आग्रह किया जा रहा है कि वे स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हिदायतों का पालन कर बीमारियों के संक्रमण से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-भवानी प्रताप सिंह चेयरपर्सन प्रतिनिधि नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed