फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now the 60 year old main disposal line in the city will be damaged and a new line of Rs 5 crore to three km long will be laid

Bhiwani News: अब शहर में 60 साल पुराने मुख्य डिस्पोजल की लाइन को क्षतिग्रस्त कर पांच करोड़ से तीन किमी लंबी डाली जाएगी नई लाइन

Sat, 21 Oct 2023 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 21 Oct 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Now the 60 year old main disposal line in the city will be damaged and a new line of Rs 5 crore to three km long will be laid
भिवानी। अब शहर में 60 साल पुराने मुख्य डिस्पोजल की मेन सीवरलाइन को क्षतिग्रस्त कर उसकी जगह पांच करोड़ की लागत से तीन किलोमीटर दायरे में नई सीवर लाइन डाली जाएगी। इसके लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने सीवरलाइन अपग्रेडेशन का खाका तैयार कर मुख्यालय को भेजा है।
विज्ञापन

इस पर मंगलवार तक मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद ही इसकी टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। नए मसौदे में हालुवास गेट से मैन डिस्पोजल तक करीब 180 मीटर लंबी नई सीवरेज लाइन डाली जाएगी जबकि मैन डिस्पोजल से भिवानी-घग्गर मुख्य ड्रेन तक चार नई लाइनें डाली जाएंगी। इसमें तीन मुख्य सीवर लाइनें होंगी जबकि एक बरसाती पानी निकासी की बड़ी लाइन डाली जाएगी।
विज्ञापन


शहर का देवसर चुंगी स्थित पुराना डिस्पोजल करीब आधे शहर के गंदे और बरसाती पानी की निकासी में इस्तेमाल हो रहा है। करीब 15 एमडीएल क्षमता के इस पुराने डिस्पोजल की मुख्य सीवरलाइन को करीब 60 साल हो चुके हैं। हालांकि ये लाइन अब भी ठीक से काम कर रही हैं, लेकिन लोहारू रोड पर हालुवास गेट से अनाज मंडी छौर तक नए 70 के दशक में बने पुराने पुल को ध्वस्त कर नया पुल निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पुल निर्माण में डिस्पोजल की पुरानी लाइन बाधा बनेगी। इसी को लेकर इसे शिफ्ट किया जाएगा। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने पुरानी लाइन को शिफ्ट करने के साथ नई लाइन अपग्रेडेशन कर डालने का खाका भी तैयार किया है। इसमें आने वाले 50 सालों तक शहर में गंदे और बरसाती पानी की निकासी के लिए कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।





हालुवास गेट से डिस्पोजल पर नई लाइन का होगा विकल्प

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग हालुवास गेट पर पुरानी लाइन के साथ डिस्पोजल तक 24 इंची की करीब 180 मीटर नई लाइन भी डालेगा। जो किसी भी आपात स्थिति में विकल्प के तौर पर इस्तेमाल होगी। 24 फुट की गहराई में ये लाइन डाली जाएगी। इसी के साथ मुख्य डिस्पोजल से लोहारू रोड के भिवानी-घग्गर ड्रेन तक तीन मुख्य सीवर लाइन डाली जाएंगी। ये लाइन 800 एमएम की होंगी। जिन्हें अपग्रेड लाइन के तौर पर डाला जाएगा। इसमें दो सीवरेज और एक बरसाती पानी की मुख्य लाइन होगी। इन लाइनों की लंबाई करीब तीन किलोमीटर तक होगी। जिस पर विभाग का करीब पांच करोड़ रुपयों का बजट खर्च आएगा।





रेलवे लाइन के नीचे से होगी क्रॉसिंग

डिस्पोजल की मुख्य सीवरेज और बरसाती लाइन की भिवानी-रेवाड़ी रेल लाइन के नीचे से क्रॉसिंग है। इसी क्रॉसिंग प्वाइंट पर नीचे से इन लाइनों को शिफ्ट किया जाएगा जबकि नई लाइन भी इसी के साथ डाली जाएगी। रेलवे क्रॉसिंग के नीचे से मुख्य पानी की लाइन भी गुजर रही है। इसे भी शिफ्ट किया जाएगा।





पहले से अधिक मजबूत और अपग्रेड होंगी सीवर व बरसाती लाइन

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ सूरज प्रकाश जैन और जेई आशीष कुमार का कहना है कि मुख्य डिस्पोजल से रेलवे क्रॉसिंग के नीचे से लाइनों को शिफ्ट किया जाएगा। इस दौरान सीवरेज लाइनों को भी अपग्रेड किया जाएगा। पहले से कहीं अधिक ये लाइनें अधिक बड़ी और मजबूत होंगी। विभाग यहां चार मुख्य सीवर लाइनों को शिफ्ट और डालने का काम करेगा।



लोहारू रोड रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की वजह से मुख्य डिस्पोजल की मेन सीवरलाइनों को शिफ्ट किया जाएगा। इसका एस्टीमेट मुख्यालय को भेजा हुआ है। मंगलवार तक इनके एस्टीमेट मंजूर हो जाएंगे। इसके बाद इनके टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी और जल्द से जल्द इन लाइनों को शिफ्ट कराने का काम शुरू कराएंगे ताकि पुल निर्माण कार्य में किसी तरह की दिक्कत न बनें।

-सुनील कुमार रंगा, कार्यकारी अभियंता शहरी सीवरेज शाखा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article