फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now teachers who have not taught class 10th for three years will be relieved from evaluation work.

Bhiwani News: अब तीन साल से दसवीं कक्षा नहीं पढ़ाने वाले शिक्षक मूल्यांकन कार्य से होंगे कार्यभार मुक्त

Fri, 03 May 2024 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 03 May 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Now teachers who have not taught class 10th for three years will be relieved from evaluation work.
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने अब तीन साल से दसवीं कक्षा नहीं पढ़ाने वाले शिक्षकों को दसवीं की उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन कार्य नहीं कराने का निर्णय लिया है। ऐसे शिक्षकों को अब अंकन कार्य से मुक्त किया जाएगा। इस संबंध में बोर्ड की तरफ से मूल्यांकन केंद्रों को पत्र जारी किया गया है। वहीं, जिन शिक्षकों की ड्यटी बीएलओ में लगाई है, उन्हें भी अंकन कार्य से मुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने दसवीं की उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन कार्य के लिए प्रदेशभर में 71 अंकन केंद्र स्थापित किए हैं। इन अंकन केंद्रों पर ऐसे शिक्षकों को कार्यभार मुक्त किया जाएगा, जो पिछले तीन साल से दसवीं कक्षा के उस संबंधित विषयों को नहीं पढ़ा रहे हैं, जिनका वे अंकन कार्य कर रहे हैं। वहीं, चुनाव के दौरान बूथों पर बीएलओ की ड्यूटी लगने वाले शिक्षक भी अब अंकन कार्य से मुक्त होंगे। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि बोर्ड की तरफ से ये फैसला लिया गया है। इस संबंध में सभी अंकन केंद्र प्रभारियों को भी अवगत कराया गया है, जो इस संबंध में कार्रवाई कर बोर्ड को इसकी सूचना देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed