फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now sewer manhole will not be seen open in the city

Bhiwani News: अब खुला नहीं दिखाई देगा शहर में सीवर मैनहोल

Sat, 12 Aug 2023 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 12 Aug 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Now sewer manhole will not be seen open in the city
 दिल्ली-नेशनल हाइवे पर श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर के समीप सीवर का खुला मैनहोल दिखाते ईश्वर मान।
भिवानी। शहर के अंदर हादसों का सबब बने खुले पड़े सीवर मैनहोल पर अब नया फ्रेम और ढक्कन होगा। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने शहरी दायरे में अपने-अपने इलाके में सीवर मैनहोल ढक्कनों की मॉनिटरिंग कराने के लिए कनिष्ठ अभियंताओं को निर्देश दिए हैं। करीब सप्ताह भर में शहर के अंदर खुले पड़े सीवर मैनहोल पर ढक्कन सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन

इतना ही नहीं हाईवे की सड़कों पर अब हैवी ड्यूटी सीवर मैनहोल पर ढक्कन लगेंगे। इसके लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने डिमांड भेजकर जल्द से जल्द 50 सेट नए सीवर मैनहोल ढक्कन व फ्रेम मंगवाए हैं। इसी तरह शहरी वार्डों में गली मोहल्लों के अंदर भी क्षतिग्रस्त सीवर मैनहोल के ढक्कन बदली किए जाएंगे।
विज्ञापन

दरअसल, स्वतंत्रता दिवस से पहले शहरी दायरे में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने टूटे और खुले पड़े सीवर मैनहोल से आजादी और निजात दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाया है। विभाग की प्राथमिकता अब लाइन लीकेज और ठप सीवर लाइन से पहले खुले सीवर मैनहोल हैं, जिन पर अब ढक्कन सुनिश्चित किए जाने के लिए प्रत्येक इलाके के कनिष्ठ अभियंता को लाइनों की मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ जिन हिस्सों में सीवर मैनहोल पर ढक्कन या फिर फ्रेम की जरूरत है, उसे तुरंत ठेकेदार के कारिंदों से बदलवाने का काम भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैवी ड्यूटी के 50 सीवर मैनहोल ढक्कन व फ्रेम मंगवाए
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने शहरी दायरे की मुख्य सड़कों व हाईवे पर बने सीवर मैनहोल के लिए 50 हैवी ड्यूटी ढक्कन और फ्रेम मंगवाए हैं। इसी के साथ 50 नॉर्मल सीवर मैनहोल ढक्कन और फ्रेम भी मंगवाए हैं। जिन हिस्साें में रोजाना सबसे अधिक ट्रैफिक गुजरता है वहां पर सड़क के बीचोंबीच हैवी ड्यूटी सीवर मैनहोल ढक्कन और फ्रेम लगेंगे। इसके लिए इन जगहों के विभाग के कर्मचारी चिह्नित भी करेंगे।

हाईवे पर लगा डाले नॉर्मल सीवर मैनहोल ढक्कन, अब टूटे
शहर में गुजर रहा दिल्ली पिलानी नेशनल हाईवे पर सीसी पैटर्न से सड़क बन ही है। इस सड़क पर सीवरमैनहोल को भी सीसी सड़क के लेवल में बनाया गया है। विभागीय कर्मचारियों ने यहां हैवी ड्यूटी ढक्कनों के बजाय सामान्य सीवर मैनहोल ढक्कन लगा डाले। इसकी वजह से ये ढक्कन भारी वाहनों का दबाव नहीं झेल पाए और टूटकर सीवर के अंदर ही गिर गए। इनसे हादसे का अंदेशा बना है। इस संबंध में विभाग के समक्ष भी शिकायतें पहुंची तो अधिकारियों ने सामान्य सीवर मैनहोल ढक्कन हटवाकर यहां हैवी ड्यूटी सीवर मैनहोल ढक्कन लगाने के आदेश दे डाले।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा मुख्य मार्गों पर लगाए गए सीवर मैनहोल ढक्कन बहुत निम्न क्वालिटी के हैं जो वाहनों का दबाव नहीं झेल पा रहे हैं। मैंने खुद जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी अधिकारियों को आठ से दस बिंदुओं पर सीवर ढक्कन नहीं होने की सूचना दी है। जिस पर कुछ जगहों पर ढक्कन लग चुके हैं, मगर अब भी कुछ जगह पर खुले सीवर मैनहोल पड़े हैं, जिनसे हादसों का अंदेशा है। नेशनल हाईवे दो सीवर मैनहोल ढक्कन टूट चुके हैं, ये सीवर करीब 30 फुट गहरे हैं, हादसे में कोई गिरा तो जान गंवा बैठेगा।

-ईश्वर मान, पूर्व पार्षद भिवानी।
शहर के अंदर सभी कनिष्ठ अभियंता अपने-अपने इलाके की सीवर लाइनों की मॉनिटरिंग कर यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी सीवर मैनहोल खुला नहीं है। जिन हिस्सों में सीवरमैन होल ढक्कन क्षतिग्रस्त या टूट चुके हैं, उनकी जगह तुरंत नए सीवर मैनहोल ढक्कन लगाए जाने के आदेश दिए हैं। हाईवे की सड़क पर अब हैवी ड्यूटी सीवर मैनहोल ढक्कन लगेंगे, ताकि भारी वाहनों का दबाव झेल सकें। ये कार्य एक सप्ताह के अंदर पूरा किए जाने की भी सख्त हिदायतें दी गई हैं।
-सूरज प्रकाश जैन, एसडीओ, शहरी सीवरेज एवं पेयजल शाखा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article