फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now second bus will run daily from Bhiwani to Haridwar

Bhiwani News: अब भिवानी से हरिद्वार के लिए रोजाना चलेगी दूसरी बस

Tue, 06 Jun 2023 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 06 Jun 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Now second bus will run daily from Bhiwani to Haridwar
भिवानी। भिवानी बस स्टैंड से अब रोजाना सुबह नौ बजे के बाद 11 बजे हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा मिलेगी। मंगलवार को भिवानी बस स्टैंड से हरिद्वार के लिए श्रद्धालुओं की बस को हरी झंडी दिखाकर डिपो महाप्रबंधक डॉ. नेत्रपाल खत्री ने रवाना किया।
विज्ञापन

डॉ. नेत्रपाल खत्री ने कहा कि भिवानी से हर की पौड़ी हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को इस बस सेवा का लाभ मिलेगा। भिवानी से हरिद्वार के लिए बस स्टैंड से सुबह नौ बजे एक बस चलती है, लेकिन मंगलवार से भिवानी से हरिद्वार के लिए सुबह 11 बजे दूसरी बस चलाई गई। ये बस सुबह 11 बजे भिवानी से चलकर 12 बजकर 20 मिनट पर रोहतक पहुंचेगी। रोहतक से चलकर दो बजकर 34 मिनट पर बस पानीपत पहुंचेगी, जहां से उसका हरिद्वार के लिए सफर शुरू होगा। रात्रि ठहराव हरिद्वार में होगा। इसके बाद अगले दिन सुबह साढ़े आठ बजे ये बस हरिद्वार से चलकर वाया पानीपत होते हुए वापस शाम साढ़े चार बजे भिवानी पहुुुंचेगी। मंगलवार को हरिद्वार के लिए 50 यात्रियों को लेकर बस रवाना हुई।
विज्ञापन

डिपो महाप्रबंधक डॉ. नेत्रपाल खत्री ने बस को झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि रोडवेज प्रशासन लगातार लोकल रूटों के साथ साथ लंबी दूरी के रूट और पर्यटन के साथ धार्मिक स्थलों तक सीधी बस सेवाएं चलाने की हर संभव कोशिश में लगा है। इस मौके पर कर्मशाला प्रबंधक इंद्रजीत सिंह सांगवान, ड्यूटी इंचार्ज इंद्र वर्मा, एसएस पवन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed