फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now renovation work will be done in Bhim Stadium with the budget of 40 lakhs of D Plan.

Bhiwani News: भीम स्टेडियम में अब डी प्लान के 40 लाख के बजट से होगा जीर्णोद्धार का काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Now renovation work will be done in Bhim Stadium with the budget of 40 lakhs of D Plan.
भिवानी। भीम स्टेडियम में लंबे अर्से बाद डी प्लान के 40 लाख रुपये के बजट से जीर्णोद्धार का काम होगा। भीम खेल परिसर में महिला और पुरुष खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग नए शौचालय बनेंगे। वहीं पीने के पानी का भी इंतजाम होगा। इसके लिए पानी की टंकी का निर्माण किया जाएगा। भीम स्टेडियम में विकास के कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से कराए जाएंगे। इसका मसौदा उपायुक्त के समक्ष भेजा गया है। इस पर जल्द ही ये काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


भिवानी का भीम स्टेडियम करीब 43 एकड़ भूमि में फैला है। भीम स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए मूलभूत सुविधाओं कमी खल रही है। इसी को लेकर खेल विभाग के अधिकारियों ने मुख्यालय और जिला प्रशासन को भीम स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए जरूरी व्यवस्थाएं कराए जाने की डिमांड भेजी थीं। इस पर अब डी प्लान का करीब 40 लाख का बजट अलॉट किया गया है। इस बजट से भीम खेल परिसर में कुछ हिस्से में चहारदीवारी का निर्माण होगा। इसी तरह सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक पर खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग व स्टोर रूम तैयार कराए जाएंगे।
विज्ञापन

खेल परिसर के अंदर चार नए शौचालयों का भी निर्माण कराया जाएगा। इसमें दो महिला और दो पुरुष शौचालय होंगे। इसी तरह खेल मैदानों के समीप पानी की टंकी के साथ वाटर कूलर का भी प्रबंध होगा। पुराने एथलीट ट्रैक से कबड्डी हाल तक रास्ते का भी निर्माण किया जाएगा। खेल मैदानों मेें ये जरूरी व्यवस्थाएं होने के बाद खासकर महिला खिलाड़ियों की दिक्कतें दूर होंगी। अब भी कई खेल मैदान ऐसे हैं, जहां शौचालय नहीं हैं और पीने के पानी का भी प्रबंध नहीं है। गर्मियों के दौरान ज्यादा पीने के पानी की समस्या खिलाड़ी झेलते हैं। मगर अब ये जरूरी व्यवस्थाएं खिलाड़ियों के लिए भीम स्टेडियम में कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------





बास्केटबाल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और लॉन टेनिस का कोच नहीं

खेल विभाग के पास भिवानी जिले में बास्केटबाल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और लॉन टेनिस का कोच नहीं है। हालांकि जिले में खेल विभाग के पर 39 खेल प्रशिक्षक हैं। मगर इन चार मुख्य खेलों के प्रशिक्षक नहीं होने से सैकड़ों खिलाड़ियों की खेल प्रतिभाओं को निखारने में भी दिक्कतें आ रहे हैं। इन खेलों में खिलाड़ी रोजाना स्टेडियम में अभ्यास के लिए पहुंच रहे हैं, मगर इन्हें सीनियर खिलाड़ी ही अभ्यास करा रहे हैं। खेल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन खेलों में खेल प्रशिक्षकों की डिमांड मुख्यालय भेजी हुई हैं, मगर अभी तक किसी की नियुक्ति नहीं हुई है।


-----

भीम स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए मूलभूत व्यवस्थाएं कराए जाने और चहारदीवारी के साथ कबड्डी हॉल तक का रास्ता पक्का कराए जाने के लिए डी प्लान के तहत 40 लाख रुपये का बजट मंजूर हुआ है। फिलहाल ये कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग की एजेंसी से कराए जाएंगे, जिसकी अप्रूवल के लिए फाइल उपायुक्त के समक्ष भेजी गई है।

-धुरेंद्र सिंह हुड्डा, जिला खेल अधिकारी भिवानी।

--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed