फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now preparations for payment of farmers, payment of six crores will be put in farmers' account

अब किसानों के भुगतान की तैयारी, छह करोड़ का भुगतान किसानों के खाते में डाला जाएगा

Sun, 03 May 2020 10:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Now preparations for payment of farmers, payment of six crores will be put in farmers' account
पिछले करीब एक पखवाड़े से चली आ रही गेहूं की सरकारी खरीद में अब किसानों को भुगतान की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हालांकि सरकार द्वारा किसानों को फसल खरीद के 72 घंटे के बाद भुगतान का दावा किया गया था। लेकिन इस बार आनलाइन प्रक्रिया में कुछ दिक्कतों की वजह से भुगतान में देरी हुई। लेकिन अब किसानों की फसल खरीद के बाद भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भिवानी पीआर सेंटर के अंतर्गत भिवानी नई अनाज मंडी व राधा स्वामी सत्संग भवन में खरीद केंद्र में खरीदे गए गेहूं के भुगतान की प्रक्रिया शुरू की गई है। खरीद एजेंसी के अधिकारी कंप्यूटर में किसानों की फसल का ऑनलाइन खरीद के बाद भुगतान को लेकर बिल काटने में जुटे हैं।
विज्ञापन

सरकार के निर्देशानुसार गेहूं की 20 अप्रैल से खरीद शुरू हो चुकी है। लेकिन भिवानी में खरीद 22 से शुरू हुई। अब तक भिवानी मंडी में एक हजार से अधिक किसानों का 16 हजार 400 मीट्रिक टन गेहूं खरीद हो चुका है। जिसमें से साढ़े तीन करोड़ की राशि फसल भुगतान के तौर पर अकेले भिवानी मंडी में हुई खरीद का शामिल है। इसी तरह चांग मंडी में 23 किसानों को 73 लाख की राशि का भुगतान होगा। गांव मिताथल मंडी में 85 किसानों को करीब डेढ़ करोड़ रुपये का फसल खरीद भुगतान किया जाएगा। नंदगांव खरीद केंद्र पर 13 किसानों का 36 लाख 89 हजार का फसल खरीद भुगतान होगा। जिसके बिल तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों की फसल खरीद के साथ साथ उनके फसल खरीद का भुगतान की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। किसानों को फसल खरीद के बाद निर्धारित अवधि में भुगतान उनके खातों में कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनिल कालरा, नोडल अधिकारी सरकारी खरीद एजेंसी।
जिन किसानों की फसल मंडी में खरीद हो चुकी हैं। उनके भुगतान के बिल कांटे जा रहे हैं। शनिवार और रविवार को खरीद नहीं होगी, लेकिन इस अवधि के दौरान भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जा रही है, ताकि खरीद के साथ साथ किसानों का भुगतान चलता रहे।
-मुकेश कुमार निरीक्षक, इंचार्ज खरीद केंद्र भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed