{"_id":"68dc30c866fc6ea5de0553e3","slug":"now-players-will-not-be-able-to-hide-their-age-in-school-sports-age-verification-will-have-to-be-done-by-cmo-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-140486-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अब स्कूली खेलों में खिलाड़ी अपनी आयु नहीं छिपा सकेंगे, सीएमओ से करवाना होगा उम्र सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अब स्कूली खेलों में खिलाड़ी अपनी आयु नहीं छिपा सकेंगे, सीएमओ से करवाना होगा उम्र सत्यापन
Wed, 01 Oct 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 01 Oct 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
राजकीय कन्या स्कूल का मुख्य द्वार।
भिवानी। अगले माह आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ी अब अपनी आयु छिपाकर कम आयु वर्ग में नहीं खेल पाएंगे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से पहले सभी खिलाड़ियों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से आयु सत्यापन परीक्षण करवाना होगा। आयु परीक्षण नहीं कराने वाले खिलाड़ियों को पहचान पत्र जारी नहीं किए जाएंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया है।
स्कूली खेल प्रतियोगिताओं में अक्सर खिलाड़ी अपनी आयु छिपाकर कम आयु वर्ग में खेलते रहे हैं। वहीं बड़ी उम्र के खिलाड़ियों पर भी पदक जीतने के बाद कम उम्र के खिलाड़ियों द्वारा उम्र कम करवाने के आरोप लगते रहे हैं। इन सभी विवादों को रोकने के लिए शिक्षा विभाग ने आयु सत्यापन परीक्षण अनिवार्य किया है।
आयु सत्यापन परीक्षण अगले माह 1 से 5 नवंबर तक आयोजित राष्ट्रीय स्कूली खेलों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए किया जाएगा। परीक्षण में खिलाड़ी की जांच संबंधित जिले के सीएमओ की निगरानी में जनरल फिजिशियन, दंत चिकित्सक और रेडियोलॉजिस्ट करेंगे। सभी जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही खिलाड़ियों को पहचान पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
खिलाड़ी का रेडियोलोजिस्ट, जनरल फिजिशियन और दंत चिकित्सक करेंगे परीक्षण
उम्र सत्यापन के लिए सीएमओ की निगरानी में दंत चिकित्सक को खिलाड़ी के दाएं और बाएं दांतों की स्थिति, जाड़ की स्थिति, दांत टूटे हैं या नहीं और दंत एक्स-रे रिपोर्ट की जानकारी देनी होगी। रेडियोलॉजिस्ट को कोहनी, कंधा, कलाई और कूल्हे की जांच और एक्स-रे रिपोर्ट के साथ आवश्यकता अनुसार एमआरआई और सीटी स्कैन रिपोर्ट भी लगानी होगी। जनरल फिजिशियन खिलाड़ी के कद, वजन, छाती का घेरा, शरीर विकास सूचकांक, सांस लेने की स्थिति, पुरुषों में बांह की कलाई, महिलाओं में मिड थाई की स्थिति और आवाज जांच की रिपोर्ट देंगे।
शिक्षा विभाग द्वारा स्कूली खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की उम्र सत्यापन करवाने के लिए पत्र जारी किया गया है। स्कूली खेलों में हिस्सा लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को मुख्य चिकित्सा अधिकारी से आयु परीक्षण करवाना होगा। आयु परीक्षण के बाद ही खिलाड़ी खेलों में हिस्सा ले पाएंगे। विभाग के इस फैसले से स्कूली खेलों में पारदर्शिता आएगी।
-शिवकुमार तंवर, उप जिला शिक्षा अधिकारी, भिवानी।
राज्य स्तरीय स्कूली खेलों के बाद राष्ट्रीय स्तर के स्कूली खेलों का आयोजन अगले माह नवंबर में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 1 नवंबर से शुरू होकर 5 नवंबर तक चलेगी।
-सुरेश कुमार, कुश्ती कोच।