फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now new streets will be made in the city with CC pattern and interlocking system

Bhiwani News: अब शहर में सीसी पैटर्न और इंटरलाकिंग सिस्टम से बनेंगी नई गलियां

Mon, 14 Aug 2023 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 14 Aug 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Now new streets will be made in the city with CC pattern and interlocking system
भिवानी: बैंक कॉलोनी में गली निर्माण का शुभारंभ करते विधायक घनश्याम सर्राफ साथ में है नप चेयरपर्
भिवानी। अब शहर के अंदर सीसी पैटर्न और इंटरलॉकिंग सिस्टम से नई गलियों व सड़कों का निर्माण होगा। इतना ही नहीं नई बनाई गई सड़कों पर पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग की लैब और थर्ड एजेंसी की लैब में भी सैंपल जांच होगी। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही संबंधित ठेकेदार को कार्य का भुगतान होगा। रविवार को भाजपा विधायक घनश्याम सर्राफ ने शहर में करीब 48 लाख से बनने वाली गलियों के निर्माण का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विधायक घनश्याम सर्राफ और नगर परिषद चेरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने गली निर्माण से संबंधित ठेकेदारों को सख्त हिदायतें दी कि गली निर्माण में लेवल, गुणवत्ता का खास तौर पर ध्यान रखें। किसी भी तरह की निर्माण की खामी और कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर कोई भी खामी मिलती है तो संबंधित ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल भिवानी शहर के 31 वार्डों में 48 गलियों के निर्माण के टेंडर कराए गए हैं। इनमें 20 फुट से अधिक चौड़ी गली को सीसी पैटर्न और 20 फुट से कम चौड़ाई वाली सड़क को इंटरलॉकिंग सिस्टम से तैयार कराया जाएगा। नगर परिषद ने शहर के सभी वार्डों में सर्वेक्षण भी कराया जा रहा है। जिसके आधार पर जहां पर गली निर्माण की जरूरत हैं वहां पर नगर परिषद तकनीकी अधिकारियों की टीम पैमाइश कर रही है। जिसके बाद इनके एस्टीमेट तैयार कर ऑनलाइन टेंडर कराए जाएंगे। भिवानी शहर में करीब 200 गलियों का निर्माण होना है। जिस पर करीब 30 करोड़ से अधिक का संभावित बजट खर्च होगा। गलियों के निर्माण के लिए भी मापदंड तय किए गए हैं। जिनमें निर्माण के बाद उस गली के सैंपल की जांच पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की सरकारी लैब और फिर प्राइवेट लैब से भी सैंपल जांच कराई जाएगी। इन दोनों की रिपोर्ट के बाद ही एजेंसी को कार्य का भुगतान होगा। अधिकांश मामलों मेें गलियों के निर्माण में गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए जाते हैं, मामलों की शिकायतें भी संबंधित अधिकारियों को दी जाती है। ऐसे में गुणवत्ता को लेकर अब नगर परिषद ने संबंधित ठेकेदारों पर भी शिकंजा कसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज बैंक कॉलोनी में दो और कोंट रोड पर एक गली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया है। गली निर्माण में किसी भी तरह की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए संबंधित ठेकेदारों को भी सख्त हिदायतें दी हैं। लोग गली निर्माण के दौरान खास तौर पर लेवल और गुणवत्ता पर भी ध्यान रखें किसी भी तरह की कोताही मिलने पर इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को भी दें। शहर के सुंदरीकरण और विकास के लिए सरकार के पास बजट की कोई कमी नहीं है।

-घनश्याम सर्राफ भाजपा विधायक भिवानी।

नगर परिषद प्रत्येक वार्ड में गली निर्माण का सर्वे करा रहा है। जहां गली निर्माण की जरूरत है, उसी हिसाब से उनके एस्टीमेट तैयार कराकर ऑनलाइन टेंडर लगा रहा है। विधायक के साथ रविवार को 48 लाख की गली निर्माण के कार्याें का शहर में शुभारंभ हुआ है। सभी ठेकेदारों को गली निर्माण में गुणवत्ता और लेवल का ध्यान रखे जाने की सख्त हिदायतें दी हैं। वार्ड के पार्षद भी कार्य की मॉनिटरिंग करेंगे।
-भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed