फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now new advocates will be able to practice only after passing the test of Bar Council of India.

Bhiwani News: अब बार काउंसिल ऑफ इंडिया का टेस्ट उत्तीर्ण करने पर ही नए अधिवक्ता कर सकेंगे प्रैक्टिस

Wed, 06 Nov 2024 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 06 Nov 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Now new advocates will be able to practice only after passing the test of Bar Council of India.
भिवानी। अब बार काउंसिल ऑफ इंडिया का टेस्ट उत्तीर्ण करने पर ही नए अधिवक्ता जिला न्यायालयों में प्रैक्टिस कर सकेंगे। अकेले भिवानी न्यायालय परिसर में ही सौ से अधिक नए अधिवक्ताओं को टेस्ट की कसौटी पर खरा उतरना पड़ेगा।
विज्ञापन

दरअसल, कानून की पढ़ाई करने के बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने टेस्ट प्रक्रिया के तहत ही नए अधिवक्ताओं को जिला न्यायालयों में प्रैक्टिस करने के लिए अधिकृत किए जाने का कदम उठाया गया है। हालांकि हर साल भिवानी से सौ से अधिक नए अधिवक्ता इस टेस्ट को देते हैं। इस बार नवंबर में ये टेस्ट होगा। इसमें करीब सौ से अधिक नए अधिवक्ता इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन

इसकी तैयारियों के लिए भी भिवानी बार एसोसिएशन इन अधिवक्ताओं की टेस्ट की तैयारियों को पुख्ता कराने के लिए लाइब्रेरी में जरूरी पुस्तकों की व्यवस्था करा चुका है। नए अधिवक्ताओं को वरिष्ठ अधिवक्ताओं के पास भी कानूनी गुर सीखने पड़ेंगे। इसके लिए पहले से ही वरिष्ठ अधिवक्ताओं के पास इंटर्नशिप के लिए भी नए अधिवक्ता पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए अधिवक्ताओं को बार की सदस्यता दी जा रही है, लेकिन उन्हें प्रैक्टिस करने का अधिकार तभी मिलेगा जब बार काउंसिल ऑफ इंडिया के टेस्ट की शर्त को पूरा कर पाएंगे। टेस्ट उत्तीर्ण होने वाले अधिवक्ताओं को ही प्रैक्टिस की अनुमति मिलती है।

नए अधिवक्ताओं को बार काउंसिल ऑफ इंडिया का टेस्ट उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। उसी के बाद वे जिला न्यायालय में किसी भी केस में अपना वकालतनामा लगाकर उसकी पैरवी कर सकते हैं। नए अधिवक्ताओं को प्रैक्टिस करने से पहले ये टेस्ट पास करना जरूरी है। इसके लिए लाइब्रेरी में भी टेस्ट की तैयारियों के लिए जरूरी सामग्री और पुस्तकें मुहैया कराई गई हैं, नए अधिवक्ता अपनी बेहतर तैयारी कर सकते हैं।
- सत्यजीत पिलानिया, प्रधान, बार एसोसिएशन भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article