{"_id":"664645e6b1c4313db30839b5","slug":"now-millet-will-not-be-available-at-ration-depot-this-month-bhiwani-news-c-21-hsr1027-382757-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: इस माह अब नहीं मिलेगा राशन डिपो पर बाजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: इस माह अब नहीं मिलेगा राशन डिपो पर बाजरा
Thu, 16 May 2024 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 16 May 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
शहर के राशन डिपों में राशन लेने के लिए खड़े लोग।
भिवानी। इस महीने राशन डिपो पर गेहूं के साथ बाजरा वितरण नहीं होगा। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने बाजरा वितरण बंद किए जाने के आदेश जारी कर दिए हैं। हालांकि मई के मध्य में जारी हुए आदेशों से पहले ही विभागीय अधिकारियों ने राशन डिपो तक बाजरा की आपूर्ति भी करा दी थी।
भिवानी जिले में एक लाख 92 हजार से अधिक बीपीएल परिवार हैं। हरियाणा सरकार ने नवंबर माह में राशन डिपो पर बाजरा सप्लाई की शुरुआत की थी। इसमें पहले ढाई किलो बाजरा और ढाई किलो गेहूं प्रति सदस्य वितरण कराया था, मगर मई में यह प्रति राशन कार्ड 20 किलोग्राम गेहूं के साथ चार किलोग्राम गेहूं प्रति सदस्य के हिसाब से वितरण कराना था, जिसमें प्रति राशन कार्ड 15 किलोग्राम बाजरा यानी प्रति सदस्य एक किलो बाजरा मिलना था। मगर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मुख्यालय ने मई में बाजरा वितरण बंद करने के आदेश दिए हैं। अब मई में लोगों को केवल अंत्योदय परिवारों को 35 किलोग्राम और बीपीएल परिवारों को प्रति सदस्य पांच किलो ग्राम गेहूं का वितरण होगा।
पीओएस मशीन से हटाया बाजरा वितरण का ऑप्शन
खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने अब मई में राशन वितरण के लिए पीओएस यानी प्वाइंट ऑफ सेल मशीन से बाजरा का ऑप्शन ही हटा दिया है। डिपो धारक किसी भी बीपीएल पात्र परिवार के सदस्य की मशीन में बायोमेट्रिक का अंगूठा लगवाएगा तो उसके अलॉटमेंट में केवल गेहूं का ही वितरण दर्शाया जाएगा। इसका एक फायदा यह होगा कि डिपो धारकों को भी अब बाजरा के स्टॉक को लेकर दिक्कत नहीं झेलनी पड़ेगी। वहीं, बीपीएल परिवारों को भी बाजरा लेने के लिए बाध्य नहीं होना पड़ेगा और उन्हें मई में पूरा गेहूं मिलेगा।
विज्ञापन
राशन डिपो पर पहुंचा खराब गेहूं, लोगों ने किया वापस
राशन डिपो पर सरकारी खरीद के बाद अब नए गेहूं की खेप पहुंचनी थी, मगर गेहूं के सीजन की शुरुआती खेप में ही खराब गेहूं अधिकारियों ने राशन डिपो पर खपा दिया। ताजा मामला ढाणा रोड स्थित एक राशन डिपो पर आया है, जहां राशन लेने पहुंचे अधिकांश लोगों को खराब गेहूं वितरण किया जा रहा था, लोगों ने इसे लेने से इन्कार कर दिया। वहीं, इस मामले की शिकायत भी विभागीय अधिकारियों को दी गई है।
मई में बाजरा वितरण नहीं किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यालय से आदेश मिले हैं। जिन डिपो पर बाजरा की आपूर्ति कराई थी, उन्हें भी इसके वितरण नहीं करने की हिदायतें दी हैं। पीओएस मशीन से भी बाजरा वितरण का विकल्प हटा दिया है। किसी भी राशन डिपो पर खराब गेहूं पहुंचने की कोई शिकायत नहीं आई है, अगर किसी डिपो पर खराब राशन है तो उसे बदलवाया जाएगा।
- मुकेश कुमार, सहायक, खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी भिवानी।