{"_id":"64948a86b72407cbc20fedf6","slug":"now-hackers-will-not-be-able-to-do-fraud-with-certificate-data-by-hacking-the-website-of-education-board-bhiwani-news-c-21-hsr1027-162246-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अब हैकर्स शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट हैक कर सर्टिफिकेट डाटा से नहीं कर पाएंगे फर्जीवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अब हैकर्स शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट हैक कर सर्टिफिकेट डाटा से नहीं कर पाएंगे फर्जीवाड़ा
Thu, 22 Jun 2023 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 22 Jun 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट को हैक कर दसवीं और बारहवीं कक्षा के सर्टिफिकेट में दर्ज डाटा से अब हैकर्स कोई फर्जीवाड़ा नहीं कर पाएंगे और न ही फर्जी सर्टिफिकेट तैयार होंगे। इस पर पूरी तरह से लगाम लगाने के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अब ब्लॉकचेन आधारित प्रणाली को लागू करने जा रहा है।
नए शिक्षा सत्र में परीक्षार्थियों को अब ब्लॉकचेन प्रणाली के जरिये डिजिटल रूप में हस्ताक्षरित प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। हर साल बोर्ड के सामने फर्जी सर्टिफिकेट के सैकड़ों मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे मामलों पर शिक्षा बोर्ड प्रशासन एफआईआर भी दर्ज करा चुका है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन परीक्षा पैटर्न में डिजिटल बदलाव लाने के बाद सर्टिफिकेट के डाटा से छेड़छाड़ और फर्जी प्रमाण पत्र मामलों में भी सख्त कदम उठाने जा रहा है। बोर्ड प्रशासन नए शिक्षा सत्र से सभी परीक्षार्थियों को ब्लॉकचेन प्रणाली के जरिये डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त प्रमाणपत्र जारी करेगा। इसमें दर्ज प्रत्येक विद्यार्थी की जानकारी से बाद में किसी भी तरह की कोई छेड़छाड़ या फर्जी तरीके से बदलाव नहीं हो पाएगा।
हर साल करीब साढ़े चार लाख विद्यार्थियों को जारी किए जाते हैं सर्टिफिकेट
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्तीर्ण विद्यार्थियों के करीब साढ़े चार लाख सर्टिफिकेट जारी करते हैं। ये सर्टिफिकेट संबंधित शिक्षण संस्थानों में भेजे जाते हैं, जहां से विद्यार्थी को मिलते हैं, जबकि पूरक परीक्षार्थी के पास बोर्ड सीधे डाक पते पर भी सर्टिफिकेट भेजता है।
विज्ञापन
कोरोना में छोटा किया पाठ्यक्रम अब किया रिटेन, वेबसाइट पर भी उपलब्ध
कोरोना के दौरान हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने पाठ्यक्रम को छोटा कर दिया था। अब बोर्ड ने पाठ्यक्रम को पहले की ही तरह कर दिया है और इसे बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर भी जारी कर दिया है। इसमें स्टूडेंट कार्नर में जाकर देखा जा सकता है। बोर्ड ने पाठ्यक्रम से जुड़ी समस्त जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड लगातार डिजिटलाइजेशन की ओर बढ़ रहा है। हमारा मकसद बच्चों की पाठ्यक्रम को बेहतर बनाने के साथ परीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाना और सर्टिफिकेट सिस्टम को अति सुरक्षित करना भी है। इसी के तहत बोर्ड ने ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी उत्कृष्टता केंद्र के साथ मिलकर बच्चों के डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त प्रमाण पत्र जारी किए जाने का निर्णय लिया है, जिसे आगामी सत्र से ये प्रमाण पत्र बच्चों को मिलना आरंभ हो जाएंगे।
-डॉ. वीपी यादव, अध्यक्ष हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।