{"_id":"6713e989332842c11a077cc8","slug":"now-broken-roads-will-get-patchwork-solution-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-124596-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अब टूटी सड़कों को मिलेगा पेचवर्क का मरहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अब टूटी सड़कों को मिलेगा पेचवर्क का मरहम
Sat, 19 Oct 2024 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 19 Oct 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। अब टूटी सड़कों को पेचवर्क का मरहम मिलेगा। संबंधित सरकारी विभाग अपने अधीन आने वाली सड़कों की जल्द मरम्मत कराएंगे। हालांकि कुछ खस्ताहाल सड़कों के जीर्णोद्धार का काम भी जल्द शुरू होगा, क्योंकि इनके वर्क ऑर्डर जारी हो चुके हैं।
दरअसल बारिश के दौरान सड़कों के अंदर गड्ढे बन गए थे। जिनकी वजह से वाहन चालक हिचकोले खा रहे हैं। अब ऐसी सड़कों पर संबंधित विभाग वारंटी समय में ही संबंधित एजेंसी के माध्यम से पेचवर्क कराएगा। वहीं नगर परिषद भी शहर के अंदर सेक्टर 13 से भगत सिंह चौक के रास्ते का जीर्णोंद्धार का काम कराएगा। वहीं दिनोद रोड के भी जल्द टेंडर कराए जाएंगे। इनके बाद इन सड़कों का नवनिर्माण का काम भी जल्द शुरू होगा।
इस संबंध में नगर परिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप ने बताया कि नगर परिषद की हद में आने वाली सड़कों के पेचवर्क के अलावा नवनिर्माण का काम भी जल्द शुरू होगा। इनके टेंडर की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है।