फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now after 39 years, Bhiwani's vegetable market will be dazzled with a budget of one crore, the draft has been finalized.

Bhiwani News: अब 39 साल बाद एक करोड़ के बजट से चकाचक होगी भिवानी की सब्जी मंडी, मसौदे को दिया अंतिम रूप

Thu, 27 Jun 2024 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 27 Jun 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Now after 39 years, Bhiwani's vegetable market will be dazzled with a budget of one crore, the draft has been finalized.
भिवानी। अब 39 साल बाद भिवानी की सब्जी मंडी को करीब एक करोड़ के बजट से चकाचक किया जाएगा। इसके मसौदे को अब तीसरी बार अंतिम रूप दिया गया है। इसे मंजूरी के लिए भी इसी सप्ताह मुख्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन

अधिकारियों को उम्मीद है कि विधानसभा चुनावों से पहले इसकी मंजूरी भी मिल जाएगी और काम शुरू करा दिया जाएगा। इतना ही नहीं हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड करीब एक करोड़ 17 लाख रुपये के बजट से गांव नांगल से अजीतपुरा तक की करीब ढाई किलोमीटर लंबी सड़क का भी कायाकल्प कराएगा। इसकी मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन

हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड की ओर से तैयार किया गया मसौदा दो बार मुख्यालय से आपत्ति लगाकर वापस भेजा जा चुका है। पहले ये काम एक करोड़ से अधिक राशि का था, लेकिन अब इसमें बदलाव कर इसे एक करोड़ तक का रखा गया है वहीं इस बजट में मंडी के अंदर पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम, प्लेटफार्म को पक्का करने और सड़क के साथ फुटपाथ का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के रोहतक रोड स्थित सब्जी मंडी 1985 में विकसित हुई थी। पहले सब्जी मंडी का रखरखाव नगर सुधार मंडल के तहत किया जाता था। इसके बाद इसकी जिम्मेदारी हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड को सौंपी गई। सब्जी मंडी की हालत सुधार के लिए पहले अधिकारियों ने करीब 64 लाख रुपये का मसौदा तैयार किया था, जिसे मुख्यालय भेजे जाने पर इस पर आपत्ति लगा दी गई।
इसके उपरांत करीब सवा करोड़ की अनुमानित लागत से मसौदा तैयार हुआ, मगर इस पर भी बात नहीं बनी और मुख्यालय से आपत्ति दर्ज कर वापस भेज दिया। इसके बाद करीब दो करोड़ का मसौदा नए सिरे से तैयार किया गया। लेकिन ये मसौदा भी मुख्यालय पहुंचते ही मानकों में उलझकर रह गया। अब अंतिम बार हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड अधिकारियों ने करीब एक करोड़ का खाका तैयार किया है, जिसे मंजूरी के लिए इसी सप्ताह मुख्यालय में भेजा जाएगा। संवाद
विकास नगर और औद्योगिक सेक्टर से भी नीची पड़ी सब्जी मंडी
सब्जी मंडी विकास नगर कॉलोनी और औद्योगिक सेक्टर से भी नीची पड़ गई है। बारिश के दौरान इन दोनों ही इलाकों का बरसाती पानी भी मंडी के अंदर ही जमा हो जाता है। इसकी वजह से भी यहां जलभराव होता है। मंडी की सीवरलाइन भी काफी छोटी हैं, जो चार दशक पहले डिजाइन की गई थी। अब इस ड्रेनेज सिस्टम को भी नए सिरे से तैयार किए जाने की दरकार है।
नांगल से अजीतपुरा का मार्ग भी होगा अब चकाचक
हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड करीब ढाई किलोमीटर लंबी सड़क को दुरुस्त कराएगा। इस मार्ग पर एक करोड़ 17 लाख रुपये का बजट खर्च होगा। अगले सप्ताह ही इसके टेंडर लगाए जाएंगे और विधानसभा चुनाव से पहले ही काम शुरू किया जाएगा। इस संपर्क मार्ग की हालत फिलहाल खस्ता हो चुकी है।
अनाज मंडी में भी 70 फीसदी सीवर लाइन का काम हुआ पूरा
अनाज मंडी में भी कृषि विपणन बोर्ड करीब तीन करोड़ से नई सीवर लाइन डालने का काम करा रहा है। इस कार्य को भी जल्द पूरा करा लिया जाएगा। यहां पर करीब डेढ़ माह तक काम स्थानीय लोगों के विरोध की वजह से बंद रहा था, मगर अब इसे शुरू कराया गया है। मानसून के दौरान यहां जलभराव न हो इसके लिए तेजी से काम पूरा कराया जा रहा है। विधायक घनश्याम सर्राफ के प्रयासों से अनाज मंडी में नई सीवर लाइन डाली जा रही है।


सब्जी मंडी में जीर्णोद्धार के कार्य का करीब एक करोड़ की लागत से अंतिम मसौदा तैयार हो चुका है। इसे इसी सप्ताह मुख्यालय को भेजा जाएगा। पहले भी एस्टीमेट को रिवाइज किया जा चुका है। लेकिन इस बार नए सिरे से इसे तैयार किया गया है। इसमें मंडी के अंदर की सड़क, प्लेटफार्म को पक्का करने के अलावा ड्रेनेज सिस्टम सहित अन्य कार्यों को शामिल किया गया है। विधानसभा चुनावों से पहले ही इस कार्य की मंजूरी मिलने की उम्मीद है, जिस पर तेजी से काम कराया जाएगा।

-विकास गुप्ता, एसडीओ, हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article