फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now 20 to 25 chronic kidney patients are getting free treatment every day in Civil Hospital.

Bhiwani News: अब क्रोनिक किडनी के 20 से 25 मरीजों का नागरिक अस्पताल में रोजाना हो रहा मुफ्त उपचार

Tue, 22 Oct 2024 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 22 Oct 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
Now 20 to 25 chronic kidney patients are getting free treatment every day in Civil Hospital.
भिवानी। अब जिला नागरिक अस्पताल में 20 से 25 क्रोनिक किडनी के मरीजों का रोजाना मुफ्त उपचार हो रहा है। चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में डायलिसिस की कुल 12 मशीनें हैं, जिसमें चार मशीन पॉजिटिव मरीजों के लिए एचआईवी हेपेटाइटिस-बी और हेपेटाइटिस-सी और 8 मशीन बाकी सभी मरीजों के लिए हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में प्रतिदिन दो शिफ्ट में लगभग 20 से 25 मरीजों का डायलिसिस किया जाता है। जिले में अभी 75 से 80 मरीज ऐसे हैं जिनकी डायलिसिस विभाग द्वारा की जा रही है। पिछले कुछ सालों में किडनी की बीमारी में भी तेजी से इजाफा दर्ज किया गया है। किसी व्यक्ति के गुर्दे सही तरीके से काम नहीं करते या किडनी पूरी तरह से फेल हो जाती हैं तो ऐसी स्थिति में किडनी से जुड़े रोग, लंबे समय से डायबिटीज के रोगी और उच्च रक्तचाप जैसी स्थितियों में मरीजों को डायलिसिस चिकित्सा की जरूरत होती हैं। जरूरत पड़ने पर मरीजों डायलिसिस की सुविधा रात को भी दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में किडनी के मरीजों को निशुल्क डायलिसिस की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय की ओर से निर्देशानुसार जारी किए गए हैं। सामान्य अस्पताल में किडनी रोग से संबंधित जो भी मरीज आता है, तो उससे कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article