फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now 20 thousand bad street lights will be replaced in the city

Bhiwani News: अब शहर में बदली जाएंगी 20 हजार खराब स्ट्रीट लाइटें

Fri, 22 Dec 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 22 Dec 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Now 20 thousand bad street lights will be replaced in the city
 बैठक के दौरान मौजद पार्षदों से विकास मसौदो पर चर्चा करती डीएमसी अनुपमा अंजलि। संवाद
भिवानी।
विज्ञापन

नगर परिषद हाउस की बैठक में जनसंवाद और सीएम घोषणाओं के मुद्दे पर पार्षदों ने मंथन किया। इसी के साथ शहर में 20 हजार खराब पड़ी लाइटों को बदलने और लोहारू रोड पर पंजाबी सामुदायिक केंद्र निर्माण कराए जाने के मामले पर भी पार्षदों ने अपनी सहमति की मोहर लगाई। शुक्रवार को नगर परिषद हाउस की बैठक की अध्यक्षता डीएमसी एवं अतिरिक्त उपायुक्त अनुपमा अंजलि ने की। इस मौके पर नगर परिषद चेयरपर्सन प्रीति भवानी प्रताप व नगर परिषद उप प्रधान सतेंद्र मोर, पेमेंट अप्रूवल कमेटी के सदस्य अंकुर कौशिक सहित सभी पार्षद मौजूद रहे। बैठक में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अभय सिंह यादव ने बैठक का एजेंडा रखा।
नगर परिषद की बैठक में शहर के अंदर पंजाबी सामुदायिक केंद्र निर्माण का एजेंडा रखा गया। ये मुख्यमंत्री जनसंवाद एजेंडे में शामिल था। इस पर नगर परिषद को जगह मुहैया कराई जानी थी। बैठक में लोहारू रोड पर पंजाबी सामुदायिक केंद्र निर्माण के लिए करीब तीन हजार वर्ग मीटर जगह तय की गई। जिस पर नगर परिषद प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह व डीएमसी अनुपमा अंजलि सहित पार्षदों ने भी मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। जिसके बाद सदन की बैठक में इसका प्रस्ताव पास हुआ। बैठक में दूसरा एजेंडा शहर के अंदर करीब 20 हजार खराब पड़ी लाइटों को बदले जाने और करीब 80 फीसदी पुराने तार बदलकर नई केबल डाले जाने और स्ट्रीट लाइट को ऑटोमेटिक पैनल से जोड़े जाने का प्रस्ताव रखा। जिस पर करीब 20 करोड़ का अनुमानित बजट खर्च होगा। इस पर भी पार्षदों ने सहमति जताई। इसी तरह शहर के सफाई के मसौदे पर नगर परिषद अधिकारियों ने पार्षदों के साथ विचार-विमर्श किया और शहर की सड़कों की लंबाई को लेकर आ रही दिक्कतों को दूर किया। इस पर नगर परिषद अधिकारियों को एक सप्ताह में सफाई के मसौदे को दुरुस्त कराने और अगले माह तक इसके टेंडर कराए जाने पर भी विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन

बैठक में पार्षद सुभाष तंवर ने अनधिकृत कॉलोनियों का मामला उठाया। इस पर अधिकारियों ने बताया कि 26 यूसी मुख्यालय जा चुकी हैं, जिन्हें जल्द मंजूर किया जाएगा, जबकि बाकी यूसी भी जल्द भेजी जाएंगी। पार्षद संदीप यादव ने सेक्टर के सामुदायिक केंद्र की खस्ताहालत और सफाई का मुद्दा उठाया। वहीं पार्षद प्रतिनिधि अनिल कुमार ने भी वार्ड में मूलभूत सुविधाओं की बात उठाई। शहर के वार्डों में घर-घर कूड़ा उठान के लिए लगाए गए टीपर ऑटो में चालक के साथ एक-एक हेल्पर लगाने का मुद्दा उठा। जिस पर नगर परिषद अधिकारियों ने जल्द व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोहारू रोड पर पार्क, डिस्पोजल और बूस्टर का पहले ही पास हो चुका है प्रस्ताव
लोहारू रोड पर नगर परिषद की काफी जगह है। जहां पर पार्षद सुभाष तंवर व शहरवासियों की मांग पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा बरसाती पानी की निकासी के लिए डिस्पोजल और पेयजल आपूर्ति के लिए बूस्टर निर्माण का प्रस्ताव पहले ही पास हो चुका है। इसी के पास करीब तीन हजार वर्ग मीटर जगह हैं, जहां पर पंजाबी सामुदायिक केंद्र निर्माण के लिए जगह कलेक्टर रेट पर मुहैया कराई जाएगी। जिस पर पंजाबी समाज के लोग सामुदायिक केंद्र का निर्माण कराएंगे। इस प्रस्ताव पर भी अब पार्षदों ने सहमति की मोहर लगा दी है।



शहर में लगेंगी विक्टोरिया और रंगीन लाइटें, 200 गलियों के जल्द होंगे टेंडर
बैठक में यह भी तय किया गया कि पूरे शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए स्ट्रीट लाइटों के साथ-साथ विक्टाेरिया लैंप और रंगीन लाइटें लगाई जाएंगी। इसी के साथ वार्ड पार्षदों की डिमांड पर करीब 200 गलियों के जल्द टेंडर भी कराए जाएंगे। जबकि कुछ गलियों का निर्माण अब चल रहा है।


इन वार्डों के पार्षदों ने दिए विकास कार्यों के एजेंडे
बैठक में वार्ड दो, वार्ड तीन, वार्ड आठ, वार्ड नौ और वार्ड 12, वार्ड 17, वार्ड 16, वार्ड 19 और वार्ड 25 से करीब 12 एजेंडे पार्षदों ने दिए हैं। इसमें सबसे अधिक वार्ड 12 के एजेंडे शामिल हैं। वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड में सार्वजनिक कार्य कराए जाने के एजेंडे रखे हैं।

नगर परिषद हाउस की बैठक में वार्ड पार्षदों की तरफ से 12 एजेंडे रखे हैं। जिन पर तीन दिन के अंदर इन सभी एजेंडों पर विचार-विमर्श किया जाएगा और जिन एजेंडों पर काम संभव होगा उस पर तत्काल प्रभाव से प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बैठक में पंजाबी सामुदायिक केंद्र की भूमि का भी मैंने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया है। ये प्रस्ताव भी बैठक में पास हुआ है।

-अनुपमा अंजलि, नगर आयुक्त एवं अतिरिक्त उपायुक्त भिवानी।

नगर परिषद हाउस की बैठक में शहर के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के बाद सभी पार्षदों ने एजेंडे पास किए हैं। इनमें शहर के अंदर करीब 20 करोड़ के बजट से अत्याधुनिक तकनीक से स्ट्रीट लाइट संचालन व 20 हजार खराब स्ट्रीट लाइट बदले जाने का प्रस्ताव पास हुआ है। इसी के साथ शहर की सफाई के एजेंडे पर भी अधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद इसे जल्द मुख्यालय भेजे जाने पर बात हुई है। वार्ड पार्षदों ने भी अपने-अपने प्रस्ताव दिए हैं, जिन पर जल्द मंजूरी दिलाकर काम कराया जाएगा।
-भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article