फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now 20 new buses will be included in Bhiwani depot of Roadways.

Bhiwani News: अब रोडवेज के भिवानी डिपो में शामिल होंगी 20 नई बसें

Fri, 21 Jun 2024 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 21 Jun 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Now 20 new buses will be included in Bhiwani depot of Roadways.
भिवानी। हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के भिवानी डिपो में जल्द ही 20 नई बसें शामिल होंगी। इसके बाद ग्रामीण रूटों के साथ-साथ लंबी दूरी के रूटों पर भी परिवहन सेवाएं और बेहतर होंगी। दरअसल भिवानी डिपो में 237 रोडवेज बसें हैं। फिलहाल शहर में सिटी बस सेवा भी विभाग ने बंद की हुई है। वहीं नई बसों के शामिल होने से कई ग्रामीण रूटों पर बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। ये पुरानी बसें सोनीपत डिपो से भिवानी में आएंगी।
विज्ञापन

दरअसल रोडवेज विभाग के टाटा और लीलैंड के दो तरह के डिपो हैं। जिन डिपो में दूसरी कंपनी की बसें हैं, उन्हें उसी डिपो में स्थानांतरित किया जा रहा है। भिवानी डिपो लीलैंड बसों का है। ऐसे में सोनीपत डिपो से अशोका लीलैंड की 20 बसों को जल्द ही यहां भेजा जाएगा। इन बसों को लोकल रूटों पर दौड़ाया जाएगा। जबकि डिपो में शामिल नई बसों को लंबी दूरी के रूटों पर लगाया गया है। जो इंटर स्टेट रूट परमिट पर दूसरे राज्यों तक लोगों को सफर करा रही हैं। वहीं नई बसों के आने से धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक भी रोडवेज बस सेवा को और बेहतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

सोनीपत डिपो से भिवानी को लीलैंड की 20 बस दी जाएंगी। ये बस जल्द ही भिवानी डिपो में शामिल होंगी। इन बसों के शामिल होने के बाद ग्रामीण व अन्य रूटों पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। फिलहाल सभी रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन हो रहा है। नई बसों के आने उपरांत रूटों पर बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विक्रम सिंह कंबोज, महाप्रबंधक, भिवानी डिपो हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article