फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now 16 thousand children from first to third class will be assessed on the app.

Bhiwani News: अब पहली से तीसरी कक्षा तक के 16 हजार बच्चों का होगा एप पर आकलन

Sat, 23 Dec 2023 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 23 Dec 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Now 16 thousand children from first to third class will be assessed on the app.
भिवानी। अब सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले पहली से तीसरी तक करीब 16 हजार से अधिक विद्यार्थियों का एप के माध्यम से सावधिक आकलन होगा। इसके लिए हरियाणा स्कूली मौलिक शिक्षा निदेशालय ने निपुण हरियाणा टीचर एप के फीचर्स को अपडेट किया है। अपडेट फीचर्स के हिसाब से अब घर बैठे ही अभिभावक अपने बच्चे की स्कूली गतिविधियों की उपलब्धियां अपने मोबाइल फोन पर ही जान पाएंगे।
विज्ञापन

इसके लिए विभाग ने अभिभावकों के लिए भी एक एप जारी किया है। इतना ही नहीं सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करने वाले पहली से तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों की हिंदी, अंग्रेजी और गणित विषय में भी सुधार आएगा। बच्चे फर्राटेदार अंग्रेजी के साथ उंगलियों पर भी झट से सवाल हल कर सकेंगे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने कुछ महत्वपूर्ण फीचर्स के साथ गूगल प्ले स्टोर पर निपुण हरियाणा टीचर एप का अपडेट संस्करण वर्जन लांच किया है। इसमें चार तरह से कक्षा पहली से तीसरी तक के विद्यार्थियों का सावधिक आकलन होगा। पहले चरण में सावधिक आंकलन करने के लिए अपडेट इंटरफेस दिया गया है। विभाग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार 26 से 30 दिसंबर की अवधि के दौरान इस सुविधा के माध्यम से शिक्षकों के लिए सावधिक आंकलन अपडेट वर्जन उपलब्ध होगा। सरकारी स्कूलों में अपडेट वर्जन के लिए शिक्षकों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि वे इसके संचालन के माध्यम से बच्चों का आकलन कर सकें। अब बच्चों का सावधिक आंकलन के तहत 80 फीसदी एप और 20 फीसदी टीचर के माध्यम से ही आकलन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



अभिभावकों के लिए भी अलग से जारी होगा एप
बच्चों के माता-पिता के लिए दैनिक जानकारी भी एप के जरिये मिलेगी। इस सुविधा के माध्यम से शिक्षक माता-पिता को स्कूल की जानकारी और गृह कार्य से संबंधित कोई भी जानकारी एप से भेज सकेंगे। निपुण हरियाणा पेरेंट्स एप के आरंभ होने के बाद यह सुविधा सक्रिय हो जाएगी। पेरेंट्स एप का परीक्षण किया जा रहा है और विभाग की ओर से शीघ्र ही एफएलएन कक्षाओं के सभी विद्यार्थियों के लिए इसे लांच किया जाएगा।

विषयवार होगा विद्यार्थियों का चयन
निपुण विद्यार्थियों को चिह्नित करना में भी एप से मदद मिलेगी। इसके माध्यम से शिक्षक अपनी कक्षा के प्रत्येक विद्यार्थी को उस कक्षा के निपुण लक्ष्यों को प्राप्त करने के बाद उस विद्यार्थी की विषयवार निपुण स्थिति को चिह्नित कर सकेंगे। विद्यार्थियों का पेपर भी एप के जरिये ही कराए जा सकेंगे।

प्रत्येक प्राथमिक शिक्षक के लिए अनिवार्य होगा एप का संचालन
सावधिक आकलन संबंधित कक्षा अध्यापक द्वारा किया जाना है। इसके लिए विभाग द्वारा प्राथमिक अध्यापकों को टैबलेट भी उपलब्ध करवाया हैं। अध्यापकों की ओर से निपुण हरियाणा टीचर एप को अपने टेबलेट, मोबाइल में डाउनलोड अनिवार्य है। जिले के सभी प्राथमिक अध्यापक अपने टैबलेट, मोबाइल पर निपुण हरियाणा टीचर एप के अपडेटेड संस्करण (App version 1.3.0) को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं और अपने एम्पलाई कोड और डेट ऑफ बर्थ के माध्यम से लॉगिन करेंगे। जिसके बाद निपुण हरियाणा टीचर एप के माध्यम से कक्षा पहली से तीसरी के लिए सावधिक मूल्यांकन होगा।

सभी प्राथमिक टीचरों के लिए निपुण हरियाणा टीचर एप अपडेट वर्जन उपलब्ध कराया गया है। इसे अपने टैब और मोबाइल फोन में अपलोड किया जाना है। इस नई प्रणाली के जरिए पहली से तीसरी कक्षा तक के बच्चों की ऑनलाइन हाजिरी, बच्चों का सावधिक आंकलन कर सकेंगे बच्चों का रिकार्ड भी इस पर उपलब्ध रहेगा। भिवानी जिले में 449 राजकीय प्राथमिक विद्यालय हैं, जिनमें करीब 16 हजार विद्यार्थियों को इस प्रणाली से जोड़ा जाएगा।

- ललित कुमार महतानी, जिला समन्वयक, एफएलएन भिवानी

शिक्षा विभाग पहली से तीसरी तक के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसमें बच्चों का सावधिक आकलन होने के साथ-साथ एप के जरिये उनकी हाजिरी लगाना और उनका समुचित डाटा रखने के अलावा अभिभावक भी घर बैठे अपने बच्चे के बारे में यह जान पाएंगे कि बच्चा स्कूल कब-कब गया और स्कूल में किन-किन अधिकारियों ने उसका आकलन किया। बच्चे का होमवर्क और उसकी स्कूल में अर्जित उपलब्धियां भी ऑनलाइन दर्ज होंगी। दूसरा सावधिक आकलन 26 से 30 दिसंबर तक एप के माध्यम से सभी राजकीय विद्यालयों की पहली से तीसरी तक की कक्षाओं में हिंदी, अंग्रेजी व गणित विषय का होगा।
- संतोष नागर, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article