फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Nosr locality illegal possession Htwaa

नूनसर मोहल्ले से हटवाए अवैध कब्जे

Wed, 09 Dec 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Wed, 09 Dec 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
Nosr locality illegal possession Htwaa
भिवानी। नूनसर मोहल्ला में मुख्य गली किनारे ही बनाए छप्पर व पशुचारा डालने के पक्के निर्माण को नगर परिषद कर्मचारियों ने ढहा दिया। सीएम विंडो पर आई शिकायत के बाद नप कर्मचारियों मंगलवार दोपहर बाद अभियान चलाया। करीब एक घंटे के अभियान में सारे छप्पर तोड़ दिए गए और पक्के निर्माण भी हटाये गए। साथ ही दोबारा नहीं करने की भी चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

गणेश कुमार व दिनेश नामक व्यक्ति ने सीएम विंडो पर शिकायत की थी कि नूनसर मोहल्ला में कुछ लोगों ने अवैध तरीके से पशु बांधने के छप्पर बनाकर अवैध कब्जे कर रखे है। छप्परों में पशु चारा डालने के लिए पक्के निर्माण भी कर रखे है। शिकायत के बाद करीब 15 दिन पहले नगर परिषद कर्मचारियों ने मोहल्ला में जाकर लोगों को ये अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए। निर्देश के बावजूद अवैध निर्माण नहीं हटने पर मंगलवार दोपहर बाद नगर परिषद के एमई रामफल व सेनेटरी इंस्पेक्टर विकास के नेतृत्व में कर्मचारी मौके पर पहुंचे। यहां अवैध निर्माण हटाने लगे तो लोगों ने बुधवार सुबह तक खुद ही ये निर्माण हटाने की बात कही। मगर नप कर्मचारी नहीं माने और तुरंत छप्पर व अन्य निर्माण हटाने शुरू कर दिए। कर्मचारी सारा सामान ट्रैक्टर ट्राली में डालकर न ले जाए, लोगों ने अपने निर्माण खुद ही हटाने शुरू कर दिए। नप कर्मचारियों ने छप्पर के साथ वहां बनाए पशुचारा डालने के पक्के निर्माण भी तोड़ दिए। अभियान करीब एक घंटे तक चला। साथ ही कर्मचारियों ने लोगों को दोबारा निर्माण नहीं करने की भी चेतावनी दी। सेनेटरी इंस्पेक्टर विकास ने बताया कि सीएम विंडो पर आई शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है। अवैध कब्जे नहीं करने के लिए लोगों को कहा गया है।
विज्ञापन



साहब, ये तो फेर बना लेेंगे
अवैध कब्जे हटवाने के दौरान स्थानीय कुछ लोगों ने नप अधिकारियों को कहा कि साहब ये तोड़े गए छप्पर ट्रैक्टर ट्राली में डालकर ले जाओ वरना ये फिर बना लेंगे। आज हटाए है, कल फिर बना लेंगे। या तो तीन-चार दिन लगातार यहां निरीक्षण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed