{"_id":"66a28a21daafb9d19c08dec2","slug":"noise-for-construction-of-church-in-village-sipar-bhiwani-news-c-21-hsr1027-428677-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: गांव सिपर में चर्च निर्माण का शोर मचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: गांव सिपर में चर्च निर्माण का शोर मचा
Thu, 25 Jul 2024 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 25 Jul 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
गांव सिपर में चर्च निर्माण को लेकर रोष जताते ग्रामीण।
बवानीखेड़ा (भिवानी)। बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव सिपर में चर्च निर्माण के लिए ग्रामीणों में विवाद हो गया। तीन गांवों के सरपंचों ने पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी जांच कर रहे हैं। गांव सिपर में चर्च निर्माण का शोर मचने पर गांव जमालपुर प्रथम, जमालपुर द्वितीय, सिपर की पंचायतों ने रोष जाहिर किया और तीनों गांवों के सरपंचों की मौजूदगी में बड़ी संख्या में ग्रामीण सिपर में एकत्र हो गए।
सरपंच भूप सिंह, राजकुमार, ताराचंद ने बताया कि गांव के कुछ लोगों की शह से सिपर में कुछ भूमि खरीदी गई और बाहरी क्षेत्र से लोगों ने आकर यहां पर कमरा बना लिया। गांव के कुछ लोगों को बहकाकर धर्म परिवर्तन की चर्चाएं सामने आ रही थीं और इस भूमि पर कमरे के निर्माण से लोगों में रोष फैल गया। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस बाहरी क्षेत्र से आए लोगों को थाना में लेकर पूछताछ की। उन्होंने बताया कि इस भूमि पर सामाजिक कार्य जिसमें सिलाई सेंटर, कंप्यूटर सेंटर चलाए जाएंगे। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सरपंच की सूचना पर टीम भेजी गई। जमीन खरीदी गई है। जांच जारी है।