फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   No truckload of building material should be loaded from the mining area: Mahavir Kaushik

खनन क्षेत्र से बिल्डिंग मटेरियल का कोई भी ट्रक लोड नहीं होना चाहिए : महावीर कौशिक

Thu, 21 Nov 2024 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 21 Nov 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
No truckload of building material should be loaded from the mining area: Mahavir Kaushik
बैठक में अ​धिकारियों को ​दिशा निर्देश देते डीसी महावीर कौशिक।
भिवानी। उपायुक्त महावीर कौशिक ने वीरवार को डीआरडीए हाल में ऑफिसर बोर्ड की बैठक ली। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ग्रैप 4 को लागू किया गया है। खनन क्षेत्र से बिल्डिंग मटेरियल का कोई भी ट्रक लोड नहीं होना चाहिए। उन्होंने इस संबंध में भी निर्देश दिए थे अगर ऐसा पाया जाता है तो चालान कर आगामी कार्रवाई आरंभ की जाए। इस संबंध में खनन अधिकारी ने बैठक में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन

वन विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिए कि जिन वृक्षों की टहनी सड़कों पर आ गई हैं, उन्हें कटवाया जाए ताकि धुंध के समय दुर्घटना की आशंकाओं पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने सड़कों पर सफेद पट्टियों व रिफ्लेक्टर टेप आदि भी लगाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिए कि अल्ट्रासाउंड सेंटर पर नियमित रूप से छापामारी की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए अगर कोई व्यक्ति सूचना देता है तो उसका नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि अपने घरों में व कार्यालय के आसपास पानी जमा नहीं होने दे क्योंकि पानी में डेंगू फैलाने वाले मच्छरों का लारवा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम 11 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक घर-घर जाकर लारवा की जांच कर रही है। इसके अलावा प्रभावी तरीके से अभियान भी चलाया जा रहा है। नगर परिषद भिवानी के कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिए कि प्राथमिकता के आधार पर कूड़े कचरे के जो भी पॉइंट बनाए गए हैं, उन सभी को समाप्त किया जाए।
उपायुक्त हर्षित कुमार ने बताया कि भिवानी नगर परिषद के अंतर्गत 31 वार्ड आते हैं जिनमें टिप्पर गाड़ियां घर-घर जाकर कूड़ा उठाने का काम कर रही हैं। उन्होंने सब्जी मंडी में भी साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। उपायुक्त महावीर कौशिक ने मुख्यमंत्री घोषणाओं पर गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए और कहा कि निर्धारित समयावधि में सीएम घोषणाओं का कार्य पूरा किया जाए।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि पेयजल में गंदगी मिलने की शिकायत का तुरंत निपटान किया जाए और इस बारे में लगातार चेकिंग भी की जाए। उन्होंने कहा कि पेयजल बिजली व अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों को लेकर जब भी फोन कॉल आती है तो कर्मचारी अच्छे से व्यवहार करके जवाब दें।

उन्होंने कृषि विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए की डीएपी खाद की आपूर्ति व वितरण की नियमित रूप से चेकिंग की जाए। महावीर कौशिक ने कहा कि फसल अवशेषों को जलने से रोकने के लिए पूरा स्टाफ फील्ड में रहे। उन्होंने कहा कि फसल अवशेषों को जलाने पर जुर्माने के साथ-साथ एफआईआर दर्ज करने का भी प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed