फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   No system of drainage of dirty water in Garanpura Khurd, darkness without street light

Bhiwani News: गारणपुरा खुर्द में गंदे पानी की निकासी की नहीं व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट के बिना अंधेरा

Mon, 09 Sep 2024 06:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 09 Sep 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
No system of drainage of dirty water in Garanpura Khurd, darkness without street light
भिवानी में गांव गारणपूरा खुर्द में जमा गंदा पानी। 
तोशाम। गांव गारणपुरा खुर्द के ग्रामीण युवाओं के लिए लाइब्रेरी, खेल प्रतिभाओं के लिए जरूरी व्यवस्थाओं की मांग प्रशासन से कर रहे हैं। ग्रामीण गंदे पानी की निकासी नहीं होने से भी परेशान हैं। गांव के लोग गलियों में स्ट्रीट लाइट की भी मांग उठा रहे हैं।
विज्ञापन


तोशाम क्षेत्र के गांव गारणपुरा में गंदे पानी की निकासी नहीं होने से जोहड़ों का पानी भी ओवरफ्लो हो रहा है। वहीं गांव की गलियों में रात के समय स्ट्रीट लाइट तक नहीं लगी हैं। ऐसे में ग्रामीण भी काफी दिक्कतों का सामना करने पर मजबूर हैं। गांव के युवाओं को सेना और पुलिस भर्ती के लिए तैयारी करने के लिए भी खेल मैदान तक मुहैया नहीं है। ये युवा खेतों में ही अपना अभ्यास जारी रखते हैं।
विज्ञापन



अनिल पहलवान ने बताया कि गांव में खेल मैदान की जगह है। पुलिस व फौज में भर्ती होने के लिए युवा तैयारी करते हैं। लेकिन यहां न तो ट्रैक की सुविधा है और न ही चहारदीवारी है। खेलने वाले बच्चों के लिए पीने के पानी की सुविधा भी नहीं है। प्रशासन से अनुरोध है कि समस्या का समाधान करवाएं ताकि बच्चे अच्छी तरह से तैयारी कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन




संजय कुमार ने बताया की गांव में गलियों में रात को काफी अंधेरा रहता है। गलियों में स्ट्रीट लाइट होनी चाहिएं। संबंधित विभाग स्ट्रीट लाइटें लगाने का कष्ट करे। स्ट्रीट लाइट होने से आमजन सुरक्षित होगा, चोरी जैसी घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।



सुनील कुमार ने बताया कि गांव में एससी चौपाल दयनीय स्थिति में है। हालत यह है कि इसकी छत से पानी टपकता है। इसकी चहारदीवारी भी गिरने वाली है। भवन को उपचार की जरूरत है। सुनील कुमार ने बताया कि संबंधित विभाग इसकी सुध लेकर मरम्मत करवाने का कष्ट करें।



आकाश ने बताया कि गांव में लाइब्रेरी की सुविधा नहीं है। गांव में लाइब्रेरी बनवाने का प्रयास किया गया था लेकिन असफल रहा। बच्चों को पढ़ने के लिए बाहर जाना पड़ता है। इससे युवाओं को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ समय की बर्बादी होती है। प्रशासन से आग्रह है कि गांव में लाइब्रेरी खोलने का कष्ट करें ताकि युवा रोजगार की तैयारी गांव में ही कर सकें।




बिजेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में गंदे पानी की निकासी के लिए नाले बनाए गए हैं। उनका गंदा पानी जलघर के पास एकत्रित हो जाता है। जिस से जलघर के पास रहने वाले लोगों को बहुत परेशानी होती है। इसके निवारण के लिए पाइप लाइन दबाई गई है। लेकिन इसका कार्य संपूर्ण नहीं हुआ है। संबंधित विभाग से अनुरोध है कि जल्दी से जल्दी इस समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed