{"_id":"60d4da9d8ebc3e2d5a4b4b47","slug":"no-one-new-corona-case-today-in-bhiwani-bhiwani-news-rtk6145223111","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर : 167 दिन बाद जिले में कोरोना का कोई केस नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबर : 167 दिन बाद जिले में कोरोना का कोई केस नहीं मिला
विज्ञापन
जिला सामान्य अस्पताल में कोरोना सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। कोरोना संक्रमण के मामले में 167 दिन बाद वीरवार को अच्छी खबर मिली। 7 जनवरी 2021 के बाद जिले में कोई भी कोरोना का केस नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वीरवार को कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया और न ही किसी संक्रमित की मौत हुई। एक कोरोना संक्रमित ठीक हुआ है।
जिले में फिलहाल सक्रिय केस 68 हैं। इनमें से 27 शहरी और 41 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की सैंपलिंग टीम ने 260 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे हैं। जिनकी रिपोर्ट शुक्रवार दोपहर तक आएगी। जिले में कोरोना संक्रमण के 120 सैंपल की रिपोर्ट लंबित हैं। वहीं जिले में अब तक कुल 638 मौत हो चुकी हैं।
जिले के ग्रामीण क्षेत्र में कुल 41 सक्रिय केस हैं। जिसमें सीएचसी धनाना क्षेत्र में चार, कैरू में पांच, लोहारू में पांच, मानेहरू में आठ, मीरान में सात, तोशाम में नौ और जमालपुर में तीन केस हैं। वहीं जिले में 40 संक्रमित होम आइसोलेट और 28 अस्पताल में दाखिल हैं। जिसमें जिला सामान्य अस्पताल में पांच, हिसार में 11, पीजीआईएमएस रोहतक में चार, सिरसा में एक, फरीदाबाद में एक, गुरुग्राम में एक, मेवात में एक, लाइफ लाइन अस्पताल में एक, गणेश अस्पताल में एक, चुघ अस्पताल में एक, अन्य अस्पताल में एक संक्रमित दाखिल हैं।
विज्ञापन
नियमों का पालन करें
जिले में वीरवार को कोरोना संक्रमण का न को कोई नया केस मिला और न ही किसी संक्रमित की मौत हुई है। जिलावासियों से अपील है कि वो कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि जल्द की जिला कोरोना महामारी से मुक्त हो सके।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।