{"_id":"6528323d461063a70a091856","slug":"no-drinking-water-for-students-in-sandwa-government-school-bhiwani-news-c-125-1-sknl1014-7062-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: संडवा के राजकीय स्कूल में विद्यार्थियों के लिए नहीं पीने का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: संडवा के राजकीय स्कूल में विद्यार्थियों के लिए नहीं पीने का पानी
Thu, 12 Oct 2023 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 12 Oct 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
गांव संडवा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पेयजल समस्या के चलते पानी के टैंकर से पानी भर
तोशाम।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संडवा में पिछले कई दिनों से पीने के पानी का संकट बना हुआ है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे ही नहीं, बल्कि शिक्षक भी पीने के पानी की समस्या से परेशान हैं। मजबूरी में रुपये देकर पानी का टैंकर मंगवा कर बच्चों और स्टाफ की प्यास बुझाई जा रही है। इस बारे में संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत देकर समस्या से अवगत करवा चुके, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संडवा में वाटर सप्लाई कई दिन से नहीं हुई है। स्कूल स्टाफ सदस्य पीरचंद ने बताया कि पानी की समस्या बनी हुई है। इस बारे में कई बार शिक्षा अधिकारी व संबंधित अधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप से बता चुके है। लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया। छोटे बच्चों के लिए शौच के लिए भी बाथरूम में पानी नहीं है। इसके चलते फिलहाल बच्चों के लिए पानी का प्रबंध करने के लिए प्राचार्य द्वारा रुपये खर्च कर पानी के टैंकर मंगवाए जा रहे हैं।
एक दिन छोड़कर दूसरे दिन एक साथ दो टैंकर पानी के मंगवाए जा रहे हैं। यानी रोजाना दो हजार लीटर पानी खरीदा जा रहा है। एक टैंकर के लिए साढ़े तीन सौ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
-- - चंद्रशेखर प्राचार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संडवा।
नहरी पानी नहीं आने के कारण पेयजल संबंधी समस्या बनी हुई है। उम्मीद है शुक्रवार तक नहर में पानी आ जाए, जिसके बाद पेयजल समस्या का समाधान हो जाएगा।
- विक्रम पूनिया एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग ।