{"_id":"5772b9ac4f1c1b5f1879bce5","slug":"no-daughter-programme-indian-national-lok-dal-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"न बेटी, न बहू...चला रहे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न बेटी, न बहू...चला रहे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
अभय चौटाला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिपक्ष के नेता अभय चौटाला ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान पर कटाक्ष करते हुए कहा अभियान को शुरू करने वाले और इसे चलाने वालों के घर न बेटी है और न ही बहू, ऐसे में अभियान कैसे सफल होगा। इनेलो नेता ने देश व प्रदेश की सरकार पर तीखे हमले किए। साथ ही राज्यसभा चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए कांग्रेस को भी घेरा।
वे मंगलवार को अनाजमंडी में आयोजित सद्भावना सम्मेलन में बोल रहे थे। इनेलो नेता ने हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि लोकतंत्र का गला घोंटा गया है। इस चुनाव में आयोग को भी चैलेंज किया गया है। अभय चौटाला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस व बीजेपी ने मिलकर स्याही बदलकर कांग्रेस के कुछ विधायकों के वोट रद्द करवाए। आरक्षण आंदोलन का जिक्र करते हुए प्रतिपक्ष के नेता ने कहा कि इस आंदोलन की आड़ में कांग्रेस व बीजेपी ने प्रदेश में जातिवाद का जहर घोलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने निजी
आदमी के माध्यम से प्रदेश में आगजनी करवाई और लोगों को भड़काया।
इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर ने लोगों को बराबर जीने का हक दिलाया। उनकी जयंती वर्ष पर पार्टी सद्भावना सम्मेलन कर रही है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुनील लांबा, राजेंद्र जैन तोशामियां, अनूप बागनवाला, कुलदीप मनसरबास, राजेश भारद्वाज, राजेंद्र गांधी, नानक चंद, नरेंद्र भाकर, मुकेश महतानी, राजेंद्र लोहानी, जिला पार्षद सिलोचना पोटलिया, ठेकेदार संदीप दूहन, सुखबीर संड़वा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
आगजनी की प्लानिंग मंत्री के घर बनी : चौटाला
भिवानी में मंत्री घनश्याम सर्राफ के घर हुई बैठक में जिले के अंदर आगजनी कराई गई। इस बैठके के बाद सबसे पहले देवीलाल सदन,a पेट्रोल पंप, जाट धर्मशाला आदि स्थानों पर आगजनी व तोड़फोड़ की गई। वहीं रोहतक के एमएलए के घर आरएसएस ने बैठक कर रोहतक में आग लगाने का काम किया वहीं लुटेरे लोगों का साथ देते हुए उन्हें दुकानों में लूट करने का मौका दिया।