{"_id":"672a493c0392fff6140c542e","slug":"nitish-aggarwal-took-charge-as-bhiwani-superintendent-of-police-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-125263-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नीतीश अग्रवाल ने भिवानी पुलिस अधीक्षक के तौर पर संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नीतीश अग्रवाल ने भिवानी पुलिस अधीक्षक के तौर पर संभाला कार्यभार
Tue, 05 Nov 2024 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 05 Nov 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
एसपी नीतीश अग्रवाल।
भिवानी। जिला गुरुग्राम से स्थानांतरित होकर आए एसपी नीतीश अग्रवाल ने सोमवार को जिला भिवानी में पुलिस अधीक्षक पद पर कार्यभार संभाल लिया। एसपी नीतीश अग्रवाल ने कार्यभार संभालते ही डीएसपी व अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने जिले की सुरक्षा संबंधी जानकारी लेकर क्राइम कंट्रोल करने के लिए निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक भिवानी नीतीश अग्रवाल ने कहा कि जिले को नशा मुक्त व अपराध मुक्त करने के लिए भरसक प्रयास किया जाएगा। साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए गंभीरता से कार्य किया जाएगा और अधिक से अधिक आम नागरिकों को साइबर अपराधों के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया जाएगा। युवाओं को नशे के प्रति जागरुक करने के लिए निरन्तर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इसके साथ ही डीएसपी व अन्य अधिकारियों को भी सभी एसएचओ व चौकी इंचार्ज से सुरक्षा प्रबंधों का ब्यौरा लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की फरियादों को प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई कर उन्हें शीघ्र अति शीघ्र न्याय दिलवाया जाएगा। उन्होंने जिले के सभी पहलुओं पर गहनता से विचार विमर्श किया। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
2017 बैच के आईपीएस हैं नीतिश अग्रवाल
वर्ष 2017 बैच के आईपीएस नीतीश अग्रवाल मध्य प्रदेश के भोपाल के रहने वाले हैं और आईआईटी मुंबई से बीटेक की डिग्री प्राप्त की है। इससे पहले नीतीश अग्रवाल जिला जींद में एएसपी रह चुके हैं, फरीदाबाद में डीसीपी हेड क्वार्टर रहे, एनआईटी व डीसीपी ईस्ट गुरुग्राम, जिला महेंद्रगढ़ में एसपी, स्टेट क्राइम ब्यूरो में एसपी के बाद डीसीपी क्राइम गुरुग्राम से स्थानांतरण जिला भिवानी के एसपी के पद पर हुआ है।