{"_id":"6060be2e8ebc3ec79c6af3b8","slug":"nine-positive-cases-found-sampling-doctors-bhiwani-news-rtk6020798151","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दुकानदार, दो विद्यार्थी, एक गृहिणी सहित नौ मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दुकानदार, दो विद्यार्थी, एक गृहिणी सहित नौ मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
भिवानी। जिले में लगातार दूसरे दिन एक साथ कई कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। जिसमें जिले के अलग-अलग स्थानों से तीन दुकानदार, दो विद्यार्थी, एक गृहिणी, एक अध्यापक सहित नौ संक्रमित मिले हैं। होली के अवसर पर एक साथ अधिक मामले आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। अब एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 28 तक पहुंच गया है।
रविवार सुबह आई कोरोना रिपोर्ट में जागृति कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है, जोकि एक मिल में काम करता है। वह किसी कोरोना संक्रमित के संपर्क में भी नहीं आया है। दांग खुर्द गांव का 20 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है, जोकि 14 मार्च को हिसार और 27 मार्च को दिल्ली किसी कार्य से गया था। जूई बिचली में 29 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है, जोकि गृहिणी है। रिपोर्ट के मुताबिक वह किसी कोरोना संक्रमित के संपर्क में नहीं आई। शहर की फ्रेंडस कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय स्कूली छात्र कोरोना संक्रमित मिला है। जोकि बीमार चल रहा था और 27 मार्च को ईएसआई अस्पताल से छुट्टी लेकर घर गया था। वही तोशाम में पांच कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिनमें 44 वर्षीय जेबीटी टीचर है जो किरावड़ गांव के एक सरकारी स्कूल में कार्यरत है। पुराना थाना चौक निवासी 22 वर्षीय कॉलेज विद्यार्थी, पुरानी तहसील निवासी 29 वर्षीय कपड़ा दुकानदार और तोशाम निवासी 34 वर्षीय जूतों का दुकान कोरोना संक्रमित आए है। जोकि किसी कोरोना संक्रमित के संपर्क में नहीं आए। वही एक अन्य केस तोशाम के वार्ड नंबर एक निवासी 34 वर्षीय दुकानदार का है। जोकि खानक स्थित दुकान से घर पर रोजाना आवागमन करता है। एक साथ अधिक केस सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।
जिले में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा बढ़कर 6412 तक पहुंच गया है। जिनमें 6239 ठीक हो चुके हैं। 28 एक्टिव केस है। रविवार को भी 100 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए।
विज्ञापन
वर्जन:::
कुछ दिन से कोरोना के अधिक मामले सामने आ रहे हैं। आमजन से अपील है कि कोरोना को लेकर लापरवाही न बरतें। कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करें। मास्क अवश्य लगाएं। होली के त्योहार को भी सावधानी से मनाएं।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन