फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Nine cases of copying were registered in the twelfth examination, a recommendation was sent to cancel the examination of one center

Bhiwani News: बारहवीं की परीक्षा में नकल के नौ केस दर्ज, एक केंद्र की परीक्षा रद्द की सिफारिश भेजी

Fri, 24 Mar 2023 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 24 Mar 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Nine cases of copying were registered in the twelfth examination, a recommendation was sent to cancel the examination of one center
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की शुक्रवार को बारहवीं के संगीत हिंदुस्तानी व व्यावसायिक अध्ययन विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा में नकल के नौ केस दर्ज किए। वहीं ड्यूटी में कोताही बरतने पर एक पर्यवेक्षक कार्यभार मुक्त किया। वहीं फरीदाबाद के एक परीक्षा केंद्र के एक कक्ष में सामूहिक नकल होने पर उस कक्ष की परीक्षा रद्द करने की सिफारिश भी बोर्ड को भेजी है।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि संयुक्त सचिव डॉ. पवन कुमार के उड़नदस्ते ने फरीदाबाद के केंद्र पर नकल के चार केस दर्ज किए। वहीं अन्य उड़नदस्तों ने फरीदाबाद में नकल के पांच केस दर्ज किए। फरीदाबाद एनआईटी-5 परीक्षा केंद्र के पर्यवेक्षक श्यामसुंदर पीजीटी गणित को नकल कराते पकड़े जाने पर ड्यूटी से कार्यभार मुक्त कर दिया। इसी परीक्षा केंद्र के कमरा नंबर दो के परीक्षार्थियों की व्यवसायिक अध्ययन की परीक्षा रद्द किए जाने की सिफारिश भी बोर्ड से की गई। शनिवार को प्रदेशभर के 1355 परीक्षा केंद्रों पर दसवीं के सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। जिसमें 316227 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed