{"_id":"698a44ea4a2d6fdc740c03a1","slug":"night-vision-cameras-installed-in-the-bus-stand-premises-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-146606-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बस स्टैंड परिसर में लगाए नाइट विजन के कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बस स्टैंड परिसर में लगाए नाइट विजन के कैमरे
Tue, 10 Feb 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। शहर के सामान्य बस स्टैंड पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए रोडवेज ने नाइट विजन के कैमरे लगवाए हैं। जिससे यात्रियों के सामान के साथ-साथ उनकी सुरक्षा भी मजबूत होगी। कैमरे लगाने का कार्य विभाग द्वारा पूरा कर लिया गया है। ये कैमरे रात के अंधेरे में भी स्पष्ट फुटेज रिकॉर्ड करने में सक्षम हैं, जिससे चोरियों और असामाजिक गतिविधियों पर नकेल कसने में मदद मिलेगी।
दरअसल, यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रोडवेज द्वारा बूथों के अलावा बस स्टैंड के पिछले हिस्से में कैमरे लगाए गए हैं। इससे यात्रियों के साथ-साथ रोडवेज कर्मचारियों पर भी नजर रखी जा सकेगी। बस स्टैंड परिसर में कैमरे लगने से बसों के संचालन के समय के साथ ही कर्मचारियों के व्यवहार पर भी नजर होगी। भिवानी डिपो से देर रात और अल सुबह भी बसों को संचालन होता है। ऐसे में जो यात्री इस समय सफर करते हैं वह अपने आप को सुरक्षित महसूस करेंगे। डिपो महाप्रबंधक दीपक कुंडू ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए बस स्टैंड पर नाइट विजन के कैमरे लगाए गए हैं।