{"_id":"f56b35e1ad82bebe9f98cf2c0bacdf8c","slug":"night-drinking-with-friends-morning-found-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को दोस्तों के साथ शराब पी, सुबह मिला मृत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात को दोस्तों के साथ शराब पी, सुबह मिला मृत
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
Updated Sun, 10 Jan 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। फैक्ट्री में काम करने वाले एक युवक ने रात को दोस्तों के साथ शराब पी और सुबह संदिग्ध हालत में वह अपने दोस्त के ही घर मृत मिला। परिजनों ने किसी पर शंका तो नहीं जताई मगर मौत के कारणों का खुलासा करने की मांग की। परिजनों की मांग पर चिकित्सकों के बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया। साथ ही सेंपल जांच के लिए मधुबन लैब भेजे गए।
गुजरानी वासी करीब 25 वर्षीय युवक आनंद ने अपने दोस्तों के साथ पार्टी की और शराब पी। आनंद सुबह अपने एक दोस्त के घर संदिग्ध हालत में मृत मिला। युवक की मौत से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर गुजरानी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। परिजनों ने मौत के कारणों का खुलासा करने की मांग की। परिजनों की मांग पर चिकित्सकों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी पूनम के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। मृतक के दो बच्चे है। मामले में गुजरानी चौकी इंचार्ज एसआई टेकराम ने बताया कि आनंद नामक युवक अपने दोस्त इंद्र के घर मृत मिला है। आनंद ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर रात को शराब पी थी। फिलहाल इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।